मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
BMC Identifies 147 Garbage Vulnerable Points: बढ़ते कचरे और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स चिन्हित किए हैं। अब वार्ड स्तर पर विशेष कार्रवाई की तैयारी की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Identifies 147 Garbage Vulnerable Points: बीएमसी ने महानगर में 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) चिन्हित किए हैं। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर इन पाइंट्स को खत्म करने की योजना बनाई गई है।
इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना अनुमति डंपिंग स्पॉट और बस्तियों के किनारे कचरे के ढेर शामिल हैं। बीएमसी ने फैसला किया है कि वार्ड-बेस्ड एक्शन प्लान के जरिए इनसे निपटा जाएगा। इसमें कचार इकट्ठा की सेवा बढ़ाना, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना और लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने वाले जागरूकता अभियान चलाना शामिल हैं।
7000 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकला
बता दें कि हर दिन महानगर में 7000 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकलता है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स से इकट्ठा किया जाता है। यहां के रहवासी और पैदल चलने वाले लोग कचरा डालते हैं। आम तौर पर ये मार्केट या ऐसी बस्तियों में होते हैं जहां ज्यादा लोग आते-जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
ये भी पढ़ें :- सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
जगहों की पहचान की गई
- जहां कचरा उठाने वाली गाड़िया नहीं पहुंच पाती है। इससे संबंधित विभाग और और लोगों को परेशानी होती है। यहां कीड़े-मकोड़ों और बदबू फैलती है। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 26 वार्ड के अधिकारियों ने चेंबूर, माहुल, देवनार, दादर और मालवानी में सबसे ज्यादा 147 जगहों की पहचान की है।
- इसके अलावा वेस्ट वार्ड में छेड़ा नगर, चेंबूर और तिलक नगर जैसे इलाके शामिल हैं। पी/नॉर्थ वार्ड में 12 स्पॉट हैं, इनमें मालाड और मालवानी इलाके शामिल है।। जी/नॉर्थ वार्ड (दादर, धारावी) और एन वार्ड (घाटकोपर) में 10 और एम/ईस्ट (देवनार, मानखुर्द) और एफ/नॉर्थ (माटुंगा, सायन, वडाला) में 9 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स हैं।
