Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, नाला सफाई के लिए 20 आधुनिक मशीनों को मंजूरी

BMC Hightech Drain Cleaning Machines: मुंबई में लगातार हो रहे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने 191 करोड़ रुपये की लागत से 20 अत्याधुनिक सक्शन जेटिंग मशीनें खरीदने का फैसला लिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 29, 2026 | 10:25 AM

हाईटेक ड्रेन क्लीनिंग मशीनें (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Hightech Drain Cleaning Machines Mumbai: वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक मुंबई में अचानक होने वाली बारिश से कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला। बीएमसी अधिकारियों की तरफ से जलजमाव का कारण नाला सफाई सही तरीके से नहीं होने की वजह बताई गई।

इस स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी ने मुंबई शहर और उपनगरों की वर्षा जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज सिस्टम) की हाईटेक सफाई तथा जलभराव की स्थिति में तेजी से पानी निकालने के लिए 180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक ‘सक्शन जेटिंग संयुक्त मशीनें खरीदने का बड़ा फैसला लिया है।

इस प्रस्ताव को हुई स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी) की बैठक में मंजूर कर दिया गया। ऐसी 20 आधुनिक मशीनें जल्द ही बीएमसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने बीएमसी के नाला सफाई कार्य से प्रभावित नहीं हुए और गणेश खणकर ने अधिकारियों को लताड़ भी लगाई, लेकिन इस प्रस्ताव पर कई नगरसेवक एकजुट होकर इसे पारित करने में अहम भूमिका निभाई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून

58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त

संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा

नगरसेविका सईदा ने किया समर्थन

एनसीपी (अजित पवार) की नगरसेविका डॉक्टर सईदा खान ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि जब वर्ष 2017 में नगरसेविका थी, तो उन्होंने बीएमसी को नालों की डीप क्लीनिंग करने के लिए कहा था।

उस समय बीएमसी ने रेंट पर मशीनों को लिया था। उन्होंने बताया कि यह काम ज्यादातर रात के समय होता है। डीप क्लीनिंग के दौरान नालों में कैमरा भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाता है। उसके बाद सफाई की प्रक्रिया शुरू की जाती है। मुंबई की परिस्थिति को देखते हुए यह मशीनों की जरूरत है। यह बीएमसी को जल्द से जल्द खरीदना चाहिए। इससे नालों में अधिक पानी झेलने की क्षमता बढ़ जाती है।

पुरानी मशीनों का उपयोगकाल खत्म

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में मानसून के दौरान एक ही दिन में 200 से 300 मिमी या उससे अधिक वर्षा कई बार दर्ज की गई है। ऐसी भारी बारिश के कारण उन क्षेत्रों में भी गंभीर जलभराव हुआ, जहां पहले कभी पानी नहीं भरता था।

आपातकालीन परिस्थितियों में जमा पानी निकालने के लिए बीएमसी को ट्रॉली पर लगे जूस पंप और बड़े वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे काफी समय लगता है। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय के 8 वर्ष पुराने वाहनों को हटाने संबंधी नियमों के कारण बीएमसी की कई पुरानी मशीनों का उपयोगकाल भी समाप्त होने वाला है।

ये भी पढ़ें :-  पत्रीपुल इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त, कुर्बानी विवाद पर बढ़ी सियासी और सामाजिक हलचल

डीप क्लीन

20 आधुनिक मशीनें 18 प्रतिशत जीएसटी तथा अगले 5 वर्षों के संचालन एवं समग्र रखरखाव खर्च सहित इस परियोजना की लागत लगभग 191 करोड़ रुपये होगी, बीएमसी को विभिन्न क्षमताओं वाली कुल 20 आधुनिक मशीने मिलेंगी। इनमे 28 टन क्षमता वाले वाहनों पर स्थापित 11,000 लीटर क्षमता की 7 मशीनें, 18।5 टन वाहनों पर 8,000 लीटर क्षमता की 7 मशीने तथा 9 टन के छोटे वाहनों पर स्थापित 3,000 लीटर क्षमता की 6 मशीनें शामिल हैं।

Bmc hightech drain cleaning machines mumbai waterlogging

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.