

Emergency Alert Not Received: भारत सरकार ने 2 मई यानी आज लोगों के फोन पर Emergency Alert भेजा था लेकिन कई यूज़र्स ने शिकायत की कि उनके फोन पर Emergency Alert नहीं आया, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरें लोगों के फोन में अलर्ट आते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठना शुरू हो गया कि आखिर ऐसा किस कारण से और क्यों हुआ है? क्या आप भी उन लोगों में से है जिनके फोन में ये अलर्ट नहीं आया और अब आप के मन में सबाल है कि कहीं आप सुरक्षित नहीं है या कहीं कोई सेटिंग छूट गई जो होना जरूरी है? तो आइए आसान भाषा में समझते हैं इसकी असली वजह और समाधान क्या है?
Emergency Alert की फोन पर ना आने के कारणों में यह भी शामिल है कि कई बार यूज़र्स अपने फोन में Wireless Emergency Alerts जो Android में होता है और Government Alerts जो iPhone में होता है को बंद करके रखते हैं, जिस वजह से अलर्ट उन लोगों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में यह स्टेप फॉलो करना सही रहेंगा।
अगर आपके भी फोन में यह सेटिंग बंद है, तो आपके पास किसी भी तरह का कोई भी इमरजेंसी मैसेज नहीं आएगा।
इसका साथ ही कई बार सरकार या एजेंसियां सिस्टम की जांच के लिए टेस्ट अलर्ट भेजती हैं। जो आपके फोन में बंद होने के कारण भी Alerts आपके पास नहीं आता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने फोन में टेस्ट अलर्ट ऑप्शन को भी ऑन रखें, ताकि भविष्य में आने वाले जरूरी संदेश आप तक बिना किसी रोकावट के पहुंच सकें।
Emergency Alerts ना आने के पीछे सेल टॉवर भी एक वजह हो सकती है क्योंकि यह अलर्ट सेल टॉवर के जरिए भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसी जगह रहते है या अभी मौजूद है जहां नेटवर्क कमजोर है या फोन बेस स्टेशन से कनेक्ट नहीं है, तो भी अलर्ट नहीं आता है। इसके अलावा कई बार इस तरह के अलर्ट को सिर्फ किसी खास इलाके या नेटवर्क के लिए ही भेजे जाते हैं। जो बाकी लोगों के लिए जरूरी नहीं है, इसका सीधा मतलब ये है कि अगर आप उस क्षेत्र में नहीं हैं तो आपको मैसेज नहीं मिलेगा।
अब आम परेशानी पर नजर डाले तो इसमें फोन का स्विच ऑफ होना या Airplane Mode पर होना भी अलर्ट नहीं आने का कारण बनता है। इसके अलावा पुराने फोन या SIM कार्ड में Cell Broadcast तकनीक का सपोर्ट ना होना भी समस् को पैदा करता है।
Navbharat अपने पढने वाले दर्शकों को यही सलाह देता है कि Emergency Alerts आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। जिसको देखते हुए आपको अपने फोन की सही सेटिंग्स ऑन रखनी है, जिससे आपात की स्थिति में आपको समय पर जानकारी मिल सकें। ऐसे में अभी अपने फोन की सेटिंग चेक करें और सुरक्षित रहें।