NCP का सुपर मेनिफेस्टो: पेश किया मुंबई का नया सपना! जानिए कैसे बदलेंगे पानी, ट्रैफिक और हेल्थ सिस्टम
BMC Election के लिए अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया। अजित पवार ने मुंबई को स्मार्ट, ग्रीन, सुरक्षित और सबके लिए समावेशी शहर बनाने का वादा किया।
- Written By: आकाश मसने
बीएमसी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते एनसीपी नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)
NCP Manifesto For BMC Election: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बीएमसी चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें शहरवासियों को कई बड़े वादे दिए हैं। पार्टी का मकसद मुंबई को सिर्फ़ शहर नहीं, बल्कि हर मुंबईकर के सपनों का शहर बनाना है। अजित पवार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी, हेल्थ, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे कई अहम मुद्दों पर ठोस प्लान पेश किया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में स्पष्ट किया कि मुंबई हर वर्ग के लिए समान अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। पार्टी का वादा है कि शहर में सोशल हार्मनी बनी रहे और मुंबईकरों की आज़ादी, बराबरी और भाईचारे का सम्मान हो। शिव-शाह-फले-अंबेडकर के प्रगतिशील विचारों को ध्यान में रखते हुए, एनसीपी शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी योजना और पब्लिक पार्टिसिपेशन सुनिश्चित करेगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैफिक समाधान
- एनसीपी का मेनिफेस्टो प्रमुख रूप से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित है। पार्टी का वादा है कि आने वाले पांच वर्षों में:
- मुंबई में 500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और मौजूदा सड़कों, पुलों और फ्लाईओवर का मॉडर्नाइजेशन।
- स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत डिजिटल सर्विसेज़, Wi-Fi और CCTV नेटवर्क का विस्तार।
- BKC, वर्ली और पूर्वी उपनगरों को विकसित करके नए एम्प्लॉयमेंट सेंटर बनाना।
- AI आधारित ‘स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल’ सिस्टम और इंटरनल रोड नेटवर्क के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल।
- इससे मुंबई में ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और शहर के वित्तीय हब को और सुचारू बनाया जा सकेगा।
पानी की सप्लाई और जल प्रबंधन
- एनसीपी ने सुनिश्चित किया कि पुराने चॉल और झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त और 24×7 पानी की सप्लाई उपलब्ध हो।
- पानी का लीकेज रोकने के लिए आधुनिक तकनीक लागू होगी।
- ‘जल समृद्ध नगर अभियान’ के तहत पानी बचाने, पुन: उपयोग और वितरण के प्रभावी उपाय।
- 2030 तक स्मार्ट वॉटर मीटर के ज़रिए वॉटर लिटरेट वार्ड मिशन।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफाई
- पार्टी ने ‘ज़ीरो वेस्ट पॉलिसी’ को लागू करने का वादा किया है।
- रीसाइक्लिंग प्लांट बढ़ाए जाएंगे और प्लास्टिक बैन कड़ा किया जाएगा।
- नालों और नदियों की सफ़ाई, बाढ़ नियंत्रण के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम।
- ‘वेस्ट क्रेडिट सर्टिफिकेट’ सिस्टम के जरिए नागरिकों को इनाम।
- सफ़ाई कर्मचारियों के लिए मुफ्त घर और हेल्थ इंश्योरेंस योजना।
हेल्थ और मेंटल वेलनेस
- एनसीपी हर वार्ड में एडवांस्ड प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाएगी।
- मुफ्त मेडिकल चेक-अप और महामारी (Covid-19) तैयारी।
- म्युनिसिपल हॉस्पिटल को डायग्नोस्टिक और टेली-कंसल्टिंग सुविधाओं से युक्त ‘UHWC’ में बदलना।
- हर स्कूल में ‘हेल्थ कार्ड’ और मानसिक स्वास्थ्य, एडिक्शन काउंसलिंग के लिए केंद्र।
- आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों के लाइसेंस को प्रभावी लागू करना।
यह भी पढ़ें:- उद्धव से गठबंधन कर बुरे फंसे राज ठाकरे! MNS में टूट के बीच शिंदे गुट हो रहा मजबूत
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
मुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल
मैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट
- एनसीपी ने स्कूलों को डिजिटल क्लासरूम और स्मार्ट AI आधारित शिक्षा के साथ मॉडर्नाइज़ करने का वादा किया है।
- फ्री न्यूट्रिशनल मील स्कीम और स्टडी सेंटर।
- सेकेंडरी लेवल पर इंडस्ट्री के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग।
- संविधानिक मूल्यों पर आधारित नागरिकशिक्षा।
- सेकेंडरी एजुकेशन में स्किल डेवलपमेंट कोर्स।
एनवायरनमेंट और सस्टेनेबिलिटी
- एनसीपी ने मुंबई को ‘ग्रीन सिटी’ बनाने का लक्ष्य रखा है।
- 10 लाख पेड़ लगाने और पार्कों का विस्तार।
- एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और इलेक्ट्रिक/ CNG वाहन बढ़ावा।
- कोस्टल प्रोटेक्शन और मैंग्रोव फ़ॉरेस्ट का संरक्षण।
- ‘क्लाइमेट रेजिलिएंट मुंबई’ योजना और डस्ट-फ्री शहर के लिए मॉडर्न मशीनरी।
