BMC Election 2026 में आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट, नए चेहरों को मौका
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने विभिन्न वर्गों के ‘सिविक हीरोज’ को चुनाव मैदान में उतारा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आम आदमी पार्टी (सौ. सोशल मीडिया )
AAP Declares Candidates List In Mumbai: मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। तीसरी सूची में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।
‘आप’ की प्रीति शर्मा मेनन ने कहा, ऐसे समय में जब तमाम राजनीतिक मजबूरियों के बावजूद अन्य राजनीतिक दल गठबंधन तय नहीं कर पाए हैं, आम आदमी पार्टी ने आगामी बीएमसी चुनावों के लिए अपने कार्यकर्ताओं और ‘सिविक हीरोज’ (नागरिक नायकों) को उम्मीदवार के रूप में मौका दिया है।
मुंबई में मिल रहा है जनता का समर्थन
शर्मा ने कहा कि मुंबई में ‘आप’ को धरातल पर जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुंबईकर भाजपा के कुशासन और कांग्रेस व शिवसेना द्वारा उसे बढ़ावा दिए जाने से तंग आ चुके हैं। मुंबई और मुंबईकर निश्चित रूप से इससे बेहतर की हकदार है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: कल्याण-डोंबिवली में महायुति फॉर्मूला तय, भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल
उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
| वार्ड क्रमांक | आरक्षण | उम्मीदवार |
|---|---|---|
| 32 | ओबीसी (महिला) | रूपाली सिंह |
| 58 | सामान्य (ओपन) | सीमा रोहन तिवारी |
| 91 | ओबीसी (ओपन) | राज सूर्यकात हेगिस्टे |
| 112 | सामान्य (महिला) | किरण जैन |
| 119 | सामान्य (ओपन) | डॉ. योगेश सुरेश भालेराव |
| 120 | सामान्य (ओपन) | प्रशांत बाबासाहेब आढाव |
| 166 | सामान्य (ओपन) | तैजस आत्माराम तुपे |
| 168 | सामान्य (ओपन) | अक्षय कचरू सानप |
| 173 | सामान्य (महिला) | सुनीता तुपसुंदर्या |
| 174 | सामान्य (महिला) | इंदु मानष रॉय |
| 188 | सामान्य (ओपन) | एड. मंजुला कदिरवेल |
| 192 | सामान्य (ओपन) | अतुल काले |
| 209 | सामान्य (महिला) | स्नेहा भोसले |
| 210 | सामान्य (ओपन) | अतुल भोसले |
| 213 | सामान्य (महिला) | निशांत बानो नदीम कौसर सिद्दीकी |
