BMC Election 2026: खुद हारे रवि राजा, लेकिन शिष्या की बेटी को जिताकर रचा इतिहास
Maharashtra Local Body Elections: बीएमसी चुनाव में रवि राजा को व्यक्तिगत हार झेलनी पड़ी, लेकिन उनके रणनीतिक प्रचार से प्रभाग 176 में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
रवि राजा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरसेवक रवि राजा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। जहां एक ओर उन्हें खुद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने पुराने सहयोगी की बेटी को जिताकर सियासी सुर्खियां बटोरीं।
धारावी से मिली व्यक्तिगत हार
महिला आरक्षण के चलते रवि राजा इस बार धारावी स्थित प्रभाग क्रमांक 185 से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे। यहां उनका सीधा मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार टी. एम. जगदीश से हुआ। मतगणना में रवि राजा को 6,388 वोट मिले, जबकि जगदीश ने 8,860 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी की एंट्री
हालांकि हार के बावजूद रवि राजा का राजनीतिक असर प्रभाग 176 में साफ तौर पर दिखाई दिया। कोलीवाडा का यह प्रभाग लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, जहां से रवि राजा खुद कई बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
इस बार यह प्रभाग महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होने के कारण बीजेपी ने 32 वर्षीय रेखा यादव को मैदान में उतारा। रेखा यादव, रवि राजा के लंबे समय तक निजी सहायक रहे व्यक्ति की बेटी हैं।
रवि राजा का आक्रामक प्रचार
रवि राजा ने प्रभाग 176 में दिन-रात चुनाव प्रचार किया। स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक पकड़ और व्यक्तिगत संबंधों का फायदा उठाते हुए उन्होंने मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
ऐतिहासिक जीत
नतीजों में बीजेपी ने प्रभाग 176 में पहली बार जीत दर्ज कर कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह जीत सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि रवि राजा की रणनीति और ज़मीनी पकड़ की जीत मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें :- BMC चुनाव में ढह गया ‘डैडी’ का किला…अंडरवर्ल्ड डॉन गवली का दबदबा खत्म, दोनों बेटियों की शर्मनाक हार
राजनीतिक संदेश
इस चुनाव ने यह साफ कर दिया है कि मुंबई की राजनीति में अब केवल पार्टी नहीं, बल्कि व्यक्तिगत नेटवर्क और जमीनी नेतृत्व भी निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
