-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election 2026 Nomination Schedule Seat Sharing Deadlock
BMC Election 2026: देश की सबसे अमीर मनपा के चुनाव आज से, सियासत गरमाई
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC Election 2026 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 30 दिसंबर तक पर्चे दाखिल होंगे। सीट बंटवारे पर गठबंधनों में सहमति न बनने से पहले दिन हलचल कम रहने की संभावना है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: देश की सबसे अमीर माने वाली बीएमसी के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। सभी पार्टी के उम्मीदवार 30 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद 31 दिसंबर से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 2 जनवरी 2026 है। चुनाव चिन्ह वितरण व अंतिम उम्मीदवारी की लिस्ट 3 जनवरी को जारी की जाएगी।
वोटिंग की तारीख 15 जनवरी है, जबकि रिजल्ट 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे, नामांकन के पहले दिन बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के पर्चा भेजने की संभावना कम है क्योंकि सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
सीटों के बंटवारे पर पेंच
मुख्य राजनीतिक दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। महायुति में बीजेपी व शिंदे सेना के बीच सीटों पर हुआ है। जबकि उद्धव सेना व मनसे के बीच सीटों को लेकर खींचतान जारी है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में सीटों को लेकर फैसला हो जाएगा। वहीं कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन उनकी भी उम्मीदवारों की सूची आना बाकी है। पेंच
सियासी पार्टियों की तैयारी
आगामी चुनाव में महायुति और विपक्ष की उद्धव सेना- मनसे के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस अगले तीन से चार दिनों में उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर सकती है।
इसके बाद चुनाव प्रबार शुरू हो जाएगा, बीजेपी ने शिंदे सेना के साथ मिलकर 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का फिसला किया है। लेकिन बाकी बचे 77 सीटों को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। बीजेपी लगातार बीएमसी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए परिवर्तन और वंशवाद को खत्म करने की बात कर रही है, हाल ही में शहर के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर लगाया गया था।
जिस पर लिखा गया था कि जो हिंदुत्व का नहीं हुआ। वह मराठी माणूस का कैसे होगा? इस पोस्टर वार में बिना उद्धव ठाकरे का नाम लिए उन पर निशाना साधा गया था, मनसे से गठबंधन करने के बाद उद्धव गुट ने मराठी व्यक्तियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। वहीं उत्तर भारतीयों के साथ मनसे द्वारा मारपीट किए जाने के बाद उद्धव गुट को हिंदी भाषी मतदाताओं से हाथ धोना पड़ सकता है।
कार्यकर्ता हुए एक्टिव
जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी ग्राउंड स्तर पर एक्टिव हो गए हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में कई कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्या सुन रहे हैं और अपने स्तर पर सुलझाने की कोशिश कर रहे है।
ये भी पढ़ें :- Ahilyanagar में दिलासा हॉल विवाद, हाईकोर्ट ने 3 माह में कार्रवाई को कहा
बीजेपी का 28 सीट से 82 सीटों का सफर
वर्ष 2007 के मनपा चुनाव में बीजेपी को 28 सीटें ही हासिल हुई थी, जो वर्ष 2012 में बढ़कर 31 हो गई। वहीं वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी ने छलांग लगाते हुए 82 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2007 के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा था। कांग्रेस को 75 सीटों पर जीत मिली थी और सकांपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2012 में कांग्रेस का ग्राफ घटकर 52 हो गया और 2017 में कांग्रेस मात्र 31 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।
Bmc election 2026 nomination schedule seat sharing deadlock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












