मुंबई बीएमसी बजट के बाद नगरसेवकों पर निधि की बारिश, भाजपा नेताओं को करोड़ों का अतिरिक्त फंड
BMC Corporators Development Fund News: बीएमसी बजट मंजूरी के बाद सत्ताधारी और अन्य दलों के नगरसेवकों को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त विकास निधि दी गई है। विपक्ष ने इस फैसले की तीखी आलोचना की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC कॉर्पोरेटर डेवलपमेंट फंड (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Corporators Development Fund Budget: बीएमसी के सत्ताधारी नगरसेवकों सहित सभी दलों के गुट नेताओं पर करोड़ों रुपये की निधि की खुलकर बरसात की गई है। सदन में बजट को मंजूरी मिलने के बाद अब सत्ताधारी दल के नगरसेवकों को विकास निधि देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भाजपा के मनपा सभागृह नेता गणेश खणकर को 15 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई है। वहीं मनसे और ठाकरे सेना से भाजपा में शामिल हुई नगरसेविका अर्चना भालेराव को 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि दी गई है।
7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मंजूर
इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस से आईं राखी जाधव को भी 7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मंजूर किया गया है। बीएमसी के वर्ष 2026-27 के बजट पर 188 नगरसेवकों ने 94 घंटे तक चर्चा की। इस वर्ष के बजट में सभी दलों के गुट नेताओं और नगरसेवकों को अतिरिक्त निधि देने पर जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
भारतीय पासपोर्ट हुआ और सुरक्षित, 1.47 करोड़ से अधिक चिप-युक्त पासपोर्ट जारी, 27 देशों में वीजा-फ्री एंट्री
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
ये भी पढ़ें :- मुंबई में स्थानीय निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, चुनावी प्रक्रिया को मिल सकती है रफ्तार
विपक्ष ने की तीखी आलोचना
- बजट में स्थायी समिति के लिए 800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया गया, जबकि पहले स्थायी समिति की विकास निधि से विपक्षी नगरसेवकों को केवल 25 लाख रुपये तक सीमित रखा गया था। खास बात यह रही कि सत्ताधारी दल के नगरसेवकों को 2 करोड़ 25 लाख रुपये की निधि उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा भाजपा महायुति के प्रभाग समिति अध्यक्षों को भी अतिरिक्त निधि दिए जाने पर विपक्ष ने सत्ताधारी पक्ष की तीखी आलोचना की।
- आखिरकार मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने अंधेरी के नगरसेवकों की निधि में कटौती करने की मांग करते हुए स्थायी समिति अध्यक्ष को पत्र लिखा था। उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए अंधेरी के छह प्रभागों के नगरसेवकों की निधि में कटौती की गई। हालांकि बजट चर्चा के दौरान नगरसेवकों ने अतिरिक्त निधि की मांग की थी और अब उन्हें बढ़ी हुई निधि उपलब्ध करा दी गयी है।
