मराठी बनाम अंग्रेजी विवाद: BMC सभा में हंगामा, Ritu Tawde ने विपक्षी पार्षद को दी अनुमति
बीएमसी की बजट बैठक में अंग्रेजी भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। BMC Mayor Ritu Tawde ने नियमों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्षद आयशा वनू को अंग्रेजी में बोलने की अनुमति दी, जिससे हंगामा बढ़ गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
रितु तावड़े और आयशा वनू (सौ. डिजाइन फोटो )
Ritu Tawde English Speech Row: मुंबई महानगरपालिका (BMC) की बजट बैठक के दौरान भाषा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस की पार्षद आयशा सुफियान वनू को अंग्रेजी में भाषण देने की अनुमति देने पर सत्ताधारी पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।
BMC Mayor Ritu Tawde ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पालिका के नियमों का हवाला दिया। उन्होंने सभा में नियम पढ़कर सुनाए और स्पष्ट किया कि पार्षद को अंग्रेजी में बोलने की अनुमति दी जा सकती है।
भाषण के दौरान हुआ हंगामा
दरअसल, वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के दौरान आयशा वनू ने अंग्रेजी में तैयार भाषण पढ़ना शुरू किया। इस पर भाजपा और शिंदे गुट के नगरसेवकों ने मेज थपथपाते हुए विरोध किया और मराठी में भाषण देने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
जहांगीर आर्ट गैलरी में सजा The Gold Dynasty Exhibition; 8 जून तक कलाप्रेमी देख सकेंगे अद्भुत कृतियां
मानसून के ट्रेलर से ही डूबा मुंबई का कुख्यात अंधेरी सबवे; क्यों करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या?
Sunil Gavaskar ने जब चूमे 850 बच्चों के माथे, रो पड़े माता-पिता; ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ ने रची नई मिसाल
महाराष्ट्र ATS-दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से हुजैफा गिरफ्तार, दाऊद के करीबी के संपर्क में था संदिग्ध
विपक्ष का समर्थन
सत्ताधारी दल के विरोध के बीच कांग्रेस और अन्य विपक्षी नगरसेवकों ने आयशा वनू का समर्थन किया। इससे सभागार में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
नियमों के बाद मिली अनुमति
स्थिति को संभालते हुए Mayor रितु तावड़े ने BMC सचिव की सहायता से नियमों का पूरा वाचन कराया और अंततः आयशा वनू को अंग्रेजी में अपना भाषण पूरा करने की अनुमति दे दी।
सियासी हलचल तेज
इस फैसले के बाद सत्ताधारी नगरसेवकों के बीच महापौर रितु तावड़े के निर्णय को लेकर असंतोष की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान बताया है।
ये भी पढे़ं :- अमरावती शोषण केस में नया मोड़, Navneet Rana पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग
बजट चर्चा जारी
फिलहाल BMC में बजट पर चर्चा जारी है, लेकिन इस भाषाई विवाद ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।
