Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीला मफलर..आंखों पर चश्मा! राज ठाकरे के ‘लुक’ में छिपा कोई राजनीतिक संदेश?

मराठी भाषा विजय रैली के मौके पर राज ठाकरे जब रैली स्थल पर पहुंचे तो उनके कंधे पर नीला मफलर लटका हुआ था। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। क्या उनका आज का पहराव कोई राजनीतिक संदेश था?

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 05, 2025 | 02:03 PM

राज ठाकरे के 'लुक' में छिपा कोई राजनीतिक संदेश? (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले 18 सालों से राजनीतिक रुप से अलग हुए 2 भाई आज एक साथ आ गए हैं। मराठी भाषा विजय रैली के मौके पर आखिरकार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ एक मंच पर आए हैं। इस पल की दोनों नेताओं के चाहने वाले कई सालों से राह देख रहे थे तो वही अन्य सभी की कटाक्ष से इस घड़ी पर नज़र रही है। मुंबई के वर्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में हज़ारों मराठी भाई शामिल हुए हैं। क्या भविष्य में दोनों की राजनीतिक राहें एक साथ आएंगी? यह देखना अहम है।

बात आज के इस भव्य आयोजन की करें तो राज ठाकरे जब रैली स्थल पर पहुंचे तो उनके कंधे पर नीला मफलर लटका हुआ था। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। पहले राज ठाकरे भगवा शॉल ओढ़ते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने ग्रे और भूरे रंग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने सीधे कंधे पर नीला मफलर ओढ़ा हुआ है, तो वे कौन सा राजनीतिक संदेश दे रहे हैं? सवाल उठ रहा है।

नीली शर्ट में अमित ठाकरे

वहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी नीली शर्ट पहने हुए थे। हालांकि, उद्धव ठाकरे हमेशा की तरह ही दिखे। कार्यक्रम में सुप्रिया सुले, जितेंद्र आव्हाड, महादेव जानकर समेत विपक्ष के कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में इतने लोग जमा हो गए थे कि ऑडिटोरियम में जगह नहीं थी और लोगों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा।

इधर साथ आए उद्धव-राज, उधर शुरू हुई तोड़फोड़, अब होगा भाषा पर असली बवाल!

देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया

इस अवसर पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि किसी को भी मेरे मराठी और मराठी लोगों को गलत नज़र से नहीं देखना चाहिए। जो 20 साल में नहीं हुआ और जो बालासाहेब भी नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया है। मराठी लोग चाहते थे कि हम दोनों भाई एक साथ दिखें और आज वो हो गया।

करीबी 19 साल बाद शिवसेना से उद्धव ठाकरे और मनसे से राज ठाकरे एक बार साथ आ गए हैं🔥🔥🔥

ये तय है कि महाराष्ट्र की राजनीति अगले कुछ सालों में करवट लेते हुए दिखायी देगी। pic.twitter.com/xwzgRaNzkX

— I.N.D.I.A गठबन्धन (@savedemocracyI) July 5, 2025

नीला मफलर पहनकर क्या देना चाहते है संदेश

इस बीच, क्या राज ठाकरे नीला मफलर पहनकर दलितों को आकर्षित करना चाहते हैं? क्या यह दलितों को मराठी भाइयों के साथ लाने की चाल है? यह भी राजनीतिक विशेषज्ञों के सामने एक सवाल है। यह देखना महत्वपूर्ण है कि राज ठाकरे अपने भाषण में वास्तव में क्या कहते हैं।

अब से अगर आप किसी को मारते हैं तो उसका वीडियो न बनाएं: राज ठाकरे

इस वक्त राज ठाकरे ने अपनी स्टाईल में जोरदार भाषणबाजी की जिसमें कई बातें कही जिसमें उन्होंने यह भी कहा, “किसी को मत मारो, लेकिन अगर वह मराठी के लिए लड़ रहा है, तो उसे अकेला मत छोड़ो। इसके अलावा, अगर आप अब से किसी को मारते हैं, तो उसका वीडियो मत बनाओ।”

Blue muffler glasses on eyes any political message hidden in raj thackerays look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे थेरगांव में बड़ा एक्शन: पर्यावरण नियम तोड़ने पर बिल्डर पर NGT ने ठोका 2.55 करोड़ का जुर्माना

2

चुनावी मौसम में खुला नेताओं का पर्स, पुणे के गणेश मंडलों को मिले 1 लाख तक के डोनेशन

3

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम 

4

पुणे विसर्जन में खास मोमेंट: डिप्टी CM अजित पवार ने उठाया ढोल, जनता संग गूंजे “जय गणेशा” के नारे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.