Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP: आवासीय परियोजनाओं के लिए धार्मिक नाम का इस्तेमाल, भाजपा ने जताई आपत्ति

Housing Projects: केशव उपाध्याय ने धर्म के आधार पर आवासीय परियोजनाओं के प्रचार की आलोचना करते हुए इसे ‘‘संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा'' करार दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 10, 2025 | 09:17 PM

आवासीय परियोजनाओं के लिए धार्मिक नाम का इस्तेमाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने धर्म के आधार पर आवासीय परियोजनाओं के प्रचार की आलोचना करते हुए इसे ‘‘संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा” करार दिया। उन्होंने हाल में कर्जत (मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर) में प्रस्तावित ‘‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप” का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारी आपत्ति आवासीय संपत्तियों की बिक्री के लिए इस तरह के प्रस्ताव पर है। यह अस्वीकार्य है।।

”राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस परियोजना पर दायर शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और साथ ही महाराष्ट्र स्थावर संपदा नियामक प्राधिकरण (महारेरा) से इसकी मंजूरी के कानूनी आधार पर स्पष्टीकरण तलब किया है। उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की धर्म-आधारित परियोजनाएं विभाजन का बीज बोने का काम करती हैं।

प्रस्तावित ‘हलाल टाउनशिप’

उन्होंने कहा, “मुंबई के आसपास इस तरह की ‘हलाल टाउनशिप’ बनाकर समाज में धार्मिक विभाजन की दीवारें खड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।” उन्होंने कहा, “वर्ष 1857 के विद्रोह के बाद, सर सैयद अहमद खान ने मुसलमानों के लिए अलग जगह की मांग की थी, जिसे विभाजन की पहली मांग माना गया। कर्जत में प्रस्तावित ‘हलाल टाउनशिप’ को देश की एकता के लिए खतरे की घंटी के रूप में देखा जाना चाहिए।”

समाज को बांटने की कोशिश

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि परियोजना के प्रचार में ‘‘सोसाइटी में सबकुछ हलाल होगा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ‘‘संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला और समाज को बांटने की कोशिश” है। उपाध्याय ने कहा, “अगर आज ऐसी परियोजनाओं को अनुमति दी गई, तो कल हम हर जिले और गांव में हर धर्म के लिए अलग-अलग बस्तियां देखेंगे। इससे भारत के सामाजिक सद्भाव, एकता और सुरक्षा को गंभीर खतरा होगा।”

ये भी पढ़े: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी, सरकार दे रही प्राथमिकता: अजित पवार

जमीन जिहाद…

उन्होंने सरकार से जांच शुरू करने का आग्रह किया और कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्याय ने कहा, “विकास की आड़ में जमीन के बंटवारे की साजिश करना जमीन जिहाद है। ऐसी योजनाओं के पीछे जो लोग हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि महाराष्ट्र में किसी भी तरह के जिहाद या फतवे के लिए कोई जगह नहीं है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp objects to use of religion for housing projects

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 09:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Housing Project
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

आरक्षण पर ओबीसी समुदाय की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी सरकार: मंत्री पंकजा मुंडे ने किया आश्वस्त

2

पुलिस का लाठीचार्ज! फूटे सिर…मचा बवाल, पटना भाजपा कार्यालय के पास जबरदस्त हंगामा

3

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी, सरकार दे रही प्राथमिकता: अजित पवार

4

‘मैं एक अडिग राष्ट्रवादी! नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने क्यों कहा ऐसा…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.