BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम
BJP Foundation Day 2026 के अवसर पर 5 से 12 अप्रैल तक महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेता जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
BJP Foundation Day 2026 Maharashtra Programs: मुंबई में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर 5 से 12 अप्रैल तक पूरे महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने दी। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह पार्टी के विचारों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेगा।
उपाध्ये ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर साल 6 अप्रैल को मनाया जाता है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता मिलकर संगठन की उपलब्धियों और विचारधारा को जनता के बीच ले जाने का काम करेंगे। इस बार भी राज्यभर में इसे उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
BJP Foundation Day में दिग्गज नेताओं की रहेगी भागीदारी
कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, वरिष्ठ नेता रावसाहेब दानवे, सुधीर मुनगंटीवार समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद
इस दौरान पार्टी के सभी प्रमुख नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना और जनता के साथ जुड़ाव बढ़ाना है। साथ ही पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Dombivli में पुजारी दरिंदा गिरफ्तार: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी ने किया भरोसे का खून
राष्ट्रवादी विचारों का होगा उत्सव
भाजपा नेताओं के अनुसार, स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।
