बीजेपी ने टी.एन. दुबे को दिव्यांग विकास आघाड़ी, उत्तर-पश्चिम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया
Mumbai News: बीजेपी ने अंधेरी-पूर्व निवासी टी.एन. दुबे को दिव्यांग विकास आघाड़ी, उत्तर-पश्चिम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा जताया।
- Written By: आकाश मसने
टी.एन. दुबे को नियुक्ति पत्र देते मुंबई बीजेपी के नेता (फोटो नवभारत)
Mumbai BJP Appointment News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुंबई में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अंधेरी-पूर्व के निवासी त्रियुगी नाथ (टी.एन.) दुबे को बीजेपी दिव्यांग विकास आघाड़ी, उत्तर-पश्चिम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम की अनुशंसा पर भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्ञानमूर्ति शर्मा द्वारा की गई।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टी.एन. दुबे ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप वे संगठन के जनाधार को मजबूत करने, दिव्यांग समुदाय के लिए योजनाओं को गति देने और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिव्यांग वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे हर स्तर पर सक्रिय प्रयास करेंगे और संगठन को नए आयाम देंगे।
जिले के नेताओं ने दी बधाई
टी.एन. दुबे की इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्तर-पश्चिम जिला संगठन में उत्साह का माहौल है। जिले के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दिव्यांग समुदाय को नई दिशा और ताकत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
यह भी पढ़ें:- ‘बिहार चुनाव घोटाला, वोट चोरी से जीती भाजपा’, उद्धव गुट का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से एड. अशोक मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, रामजी पांडेय, गुरजस यादव, प्रशांत चारी, राखी योगेश गुप्ता, विकास तिवारी, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुधा सिंह, संध्या यादव आदि शामिल रहे। इसके साथ ही विनय दुबे, मदन शीतप, मीना पटेकर, उत्तम पांडेय, एड. राजेश दुबे, पुष्पा त्रिपाठी, किशोर धोत्रे, पवनकुमार दुबे, गणेश देसाई, संजय चौरसिया, रजाक बिलखिया, संतोष दुबे, पिंटू उपाध्याय समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
