तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें
Pratap Sarnaik :मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में रहने वाले तेंदुए ‘बिट्टू बॉस’ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा गोद लिए गए।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Pratap Sarnaik adopted leopard ()सोर्सः सोशल मीडिया)
Bittu Boss Leopard Death: मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में विचरण करने वाले तेंदुए ‘बिट्टू बॉस’ का निधन हो गया है। लगभग 7 वर्ष का यह नर तेंदुआ पिछले कुछ समय से बीमार था। लंबे उपचार के बाद शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। नेशनल पार्क के पशु चिकित्सा दल द्वारा उसका लगातार इलाज और स्वास्थ्य देखभाल की जा रही थी।
इस नर तेंदुए ‘बिट्टू’ को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गोद लिया था। वर्ष 2019 में ठाणे की येऊर रेंज से बचाए गए इस तेंदुए के शावक को शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने अपने पुत्र पूर्वेश सरनाईक के जन्मदिन के अवसर पर दत्तक लिया था। बाद में उसे ‘बिट्टू बॉस’ नाम दिया गया।
सरनाईक परिवार ने लिया था गोद
करीब छह साल बाद बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने से सरनाईक परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ‘बिट्टू बॉस’ केवल एक पशु नहीं था, बल्कि परिवार का एक प्रिय सदस्य बन गया था। उसकी मासूम हरकतों और चंचल स्वभाव ने सभी के दिलों में खास जगह बना ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
ये भी पढ़े: अशोक खरात केस में रूपाली चाकणकर पर गिरेगी गाज? कांग्रेस ने पुराना पत्र जारी कर सह-आरोपी बनाने की मांग की
‘बिट्टू बॉस’ के साथ उनका भावनात्मक और अटूट रिश्ता
उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में ‘बिट्टू बॉस’ के साथ उनका भावनात्मक और अटूट रिश्ता बन गया था। उसके साथ बिताए पल, उसकी मासूमियत और अपनापन अब यादों में सिमट कर रह गए हैं। यह हमारे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।अपने भावुक संदेश में प्रताप सरनाईक ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “बिट्टू बॉस, आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”
