‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज, अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Chaap Tilak Song Release: गिन्नी वेड्स सनी 2 का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज हो गया है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की शानदार केमिस्ट्री ने ‘छाप तिलक’ गाने को खास बना दिया है।
Ginny Weds Sunny 2 song Chaap Tilak song release Avinash Tiwary Medha Shankar song
गिन्नी वेड्स सनी 2 गाना रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ginny Weds Sunny 2 Song: फिल्म गिन्नी वेड्स सनी के सीक्वल गिन्नी वेड्स सनी 2 को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है। पोस्टर रिलीज के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में थी और अब मेकर्स ने इसका पहला गाना छाप तिलक रिलीज कर दिया है। गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

नए गाने ‘छाप तिलक’ में पारंपरिक संगीत की खूबसूरती को आधुनिक बीट्स के साथ पेश किया गया है। यह गाना सुनने में जितना सुकून देता है, उतना ही देखने में भी शानदार है। गाने के विजुअल्स रंगों, डांस और उत्साह से भरे हुए हैं, जो इसे एक परफेक्ट सेलिब्रेशन ट्रैक बनाते हैं। गाने में फिल्म के लीड स्टार्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की ऑनस्क्रीन मौजूदगी और डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं। उनकी रोमांटिक और चुलबुली झलक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

रैपर पैराडॉक्स ने जोड़ी खास एनर्जी

गाने में मशहूर रैपर पैराडॉक्स भी नजर आते हैं, जिन्होंने अपने रैप के जरिए इस ट्रैक में एक अलग ही ऊर्जा भर दी है। उनकी एंट्री गाने के मूड को और भी हाई-एनर्जी बना देती है। अविनाश, मेधा और पैराडॉक्स की तिकड़ी गाने में जबरदस्त तालमेल के साथ नजर आती है, जो इसे और भी मनोरंजक बनाती है। यही वजह है कि रिलीज होते ही यह ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसके हुक स्टेप को भी रीक्रिएट कर रहे हैं।

हीर का बॉलीवुड में खास डेब्यू

यह गाना उभरती सिंगर और कंपोजर हीर का बॉलीवुड डेब्यू भी है। उन्होंने अपनी आवाज और म्यूजिक के जरिए इस गाने को खास बना दिया है। गाने का संगीत हीर और अमान नूर ने मिलकर तैयार किया है, जबकि इसके बोल भी अमान नूर ने ही लिखे हैं। मेकर्स का मानना है कि ‘छाप तिलक’ इस साल का एक बड़ा वेडिंग और पार्टी एंथम बन सकता है। पारंपरिक रंग और मॉडर्न म्यूजिक का यह मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के आने वाले गाने और ट्रेलर दर्शकों को कितना प्रभावित करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com