छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, ब्रेक फेल होते ही पलटी यात्री बस, 5 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

Chhattisgarh के जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को करडेगा–कुनकुरी मार्ग पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Tragic bus accident in Chhattisgarh: Passenger bus overturns after brake failure, 5 dead, 20 injured
Bus Accident (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को करडेगा–कुनकुरी मार्ग पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा गांव के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। नियंत्रण खोने के बाद बस सड़क किनारे बने एक निर्माणाधीन भवन की दीवार से टकरा गई और पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर तुरंत एम्बुलेंस सेवा सक्रिय की गई। घटनास्थल पर तीन एम्बुलेंस भेजी गईं, जिनकी मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। घायलों को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जशपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) जीएस जात्रा ने शुरुआती जानकारी में तीन मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों के इलाज पर दी जा रही है। हालांकि स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रशासन ने इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस का ब्रेक फेल हुआ था या हादसे की कोई अन्य वजह थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com