BJP को बिहार में जीत दिलाएंगे महाराष्ट्र के ‘महारथी’! पार्टी ने इन नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
BJP star Campaigners: बिहार चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें मोदी, गडकरी, शाह, योगी और फडणवीस जैसे नेता शामिल हैं। विकास को मुख्य मुद्दा बताया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP को बिहार में जीत दिलाएंगे महाराष्ट्र के 'महारथी'! पार्टी ने इन नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
Maharashtra News: बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अमित शाह, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। ये सभी नेता बिहार में विकास के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
महाराष्ट्र के ये नेता करेंगे प्रचार
भाजपा का मुख्य फोकस युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं पर रहेगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बिहार में भाजपा का लक्ष्य इस बार अपने बूते सरकार बनाने का है। भाजपा नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और गडकरी जैसे नेताओं की रैलियां निर्णायक साबित हो सकती हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।
यह भी पढ़ें- मोदी के नाम पर शिंदे ने शुरू की थी योजना, अब फडणवीस सरकार ने लगाई ब्रेक!
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
ध्रुवीकरण करने वाले नेता भी शामिल
भाजपा ने कुछ ऐसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है जो अपने बयानों से ध्रुवीकरण कराने में माहिर माने जाते हैं। इनमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गिरिराज सिंह शामिल हैं। भाजपा ने साफ किया है कि इस बार चुनाव में जाति नहीं, बल्कि विकास ही मुख्य मुद्दा होगा।
