नवनीत राणा ने लिया 25 हजार पेड़ लगाने का संकल्प, अमरावती में पौधारोपण अभियान शुरू
25000 Trees Campaign: अमरावती में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और अजित पवार की जयंती पर पूर्व सांसद नवनीत राणा ने 25 हजार पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की।
अमरावती वृक्षारोपण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Tree Plantation: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की जयंती के अवसर पर पूर्व सांसद नवनीत राणा ने पूरे जिले में 25,000 से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और इसकी शुरुआत पवित्र हनुमान गढ़ी स्थित रामवाटिका क्षेत्र में पेड़ लगाकर की।
पौधारोपण कार्यक्रम जिले के गांवों में स्कूलों, कॉलेजों, अर्ध सरकारी और सरकारी परिसरों में 10 दिनों तक जारी रहेगा। इस समय नवनीत राणा ने हर युवा पुरुष और महिला से अपने मातापिता के लिए उठावने के रूप में एक पेड़ लगाने की अपील कि।
महाराष्ट्र को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम
इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा का एक बड़ा संदेश देकर महाराष्ट्र को प्रदूषण मुक्त, हराभरा और साफसुथरा बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह में अनेक संत, सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक रवि राणा, जिला अधिकारी और साथ ही भाजपा और युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। महाराष्ट्र को प्रदूषण से मुक्त करने और लोगों को साफ और सुंदर हवा मिलें तदहेतु आगामी 10 दिनों का पेड़ लगाने का अभियान चलायें जाने की बात राणा ने कहीं।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
ये भी पढ़े: नागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
युवाओं से एक पेड़ लगाने की अपील
इस मौके पर वरिष्ठ समाजेसेविका डॉ. कमलताई गवई, साईं राजेश मोर्डिया, साई गौतमलाल महाराज, जिलाधीश आशीष येरेकर, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, उप कुलपति डॉ. मिलिंद बाराहाते, मुख्य वन संरक्षक ज्योति बनर्जी, अर्जुनसर, उप वन संरक्षक सुमित कुमार, जिला शल्य चिकित्सक विनोद पवार, विनोद कलंत्री, दर्शना पाटिल, महेंद्र इंगले, ओम शांति की सीता दीदी, कीर्ति जमदाड़े, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, डॉ. बेलसरे, डॉ. डगवार, डॉ. प्रफुल्ल कडू, शेखर भोयर, सुनील खराटे, संजय तीरथकर, कल्याणी तायडे, ऋषिकेश देशमुख, सुनील वरहाड़े, युवा स्वाभिमान जिला अध्यक्ष प्रकाश साबले, युवा स्वाभिमान महिला जिला अध्यक्ष सोनाली नवले मौजूद थे।
