Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में लॉन्च होगी भारत टैक्सी, काली-पीली जितना किराया; 25 लाख के समारोह को मंजूरी

Bharat Taxi Maharashtra: महाराष्ट्र में सहकारिता आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा 23 जुलाई से शुरू होगी। एक ही एप पर मिलेगी कार, ऑटो और बाइक टैक्सी; किराया काली-पीली टैक्सी के समान होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 10:02 AM

भारत लॉन्च होगी टैक्सी सांकेतिक फोटो (सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Bharat Taxi App Launch Maharashtra: सहकारिता के मॉडल पर आधारित मोबिलिटी सेवा ‘भारत टैक्सी’ अब मुंबई समेत महाराष्ट्र भर की सड़कों पर दौड़ने जा रही है। यात्रियों को एक ही मोबाइल एप के जरिए कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस सेवा का 23 जुलाई को मुख्यमंत्री और केंद्रीय सहकार राज्य मंत्री की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ होगा। इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 25 लाख रुपए के व्यय को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

महाराष्ट्र सरकार के सहकार, विपणन व वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार ‘भारत टैक्सी’ सहकारिता मंत्रालय की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस परियोजना को राष्ट्रीय सहकारी विकास महामंडल और देश की 7 प्रमुख राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य सहकारिता मॉडल के माध्यम से आधुनिक, सस्ती और पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है जिसमें यात्री सीधे चालक से जुड़ सकेंगे, राज्य सरकार के अनुसार ‘भारत टैक्सी’ मोबाइल एप के जरिए यात्रियों को कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी बुक करने की सुविधा मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

FSI नियम का बड़ा असर, TDR महंगा, मकान भी महंगे! नासिक में नए निर्माण की रफ्तार पड़ी धीमी

बढ़ते ट्रैफिक का समाधान! नासिक में दौड़ेगी मेट्रो, 58 किमी के 3 कॉरिडोर का प्लान तैयार

NEET आंदोलन पर महाराष्ट्र कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च, हर्षवर्धन सपकाल समेत कई नेता गिरफ्तार

डॉक्टरों पर हिंसा के खिलाफ IMA का ‘डिजिटल ग्रिड’: भारत में 77% डॉक्टर शिकार; केंद्रीय कानून की उठी मांग

इस व्यवस्था से ड्राइवरों और यात्रियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और सेवा अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनेगी। उद्घाटन समारोह के आयोजन पर होने वाले 25 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई है।

‘काली-पीली’ जैसा किराया

एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से यह नीति बनाई गई है। ‘भारत टैक्सी’ का किराया काली-पीली टैक्सी के बराबर होगा।
पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 31 रुपये और इसके बाद 21 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- NEET आंदोलन पर महाराष्ट्र कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च, हर्षवर्धन सपकाल समेत कई नेता गिरफ्तार

एग्रीगेटर नीति के तहत शुरुआत

राज्य में एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए एग्रीगेटर नीति पहले ही लागू की जा चुकी है। नागरिकों के सुझावों को अंतिम नियमावली में शामिल करने के बाद पहले चरण में मुंबई और पुणे में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

राज्य सरकार ने पुणे के सहकार आयुक्त व सहकारी संस्थाओं के निबंधक को उद्घाटन समारोह का नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया है। आयोजन से जुड़े भुगतान और वित्तीय प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंधी गई है। यह आदेश वित्तीय अधिकारों के तहत जारी कर महाराष्ट्र शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल हस्ताक्षर के साथ प्रकाशित किया गया है।

Bharat taxi app launch maharashtra cooperative mobility service mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 10:02 AM

Topics:  

  • Development Plan
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Pod Taxi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.