भांडुप में बेस्ट बस दुर्घटना: फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा
Devendra Fadnavis: मुंबई के भांडुप इलाके में बेस्ट बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Devendra Fadnavis:मुंबई के भांडुप (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai compensation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात ‘बेस्ट’ की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उताले ने एक संदेश में बताया कि यह दुर्घटना भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर रात करीब 10.05 बजे हुई।
दुर्घटना उस समय हुई…
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय संतोष रमेश सावंत (52) बस चला रहे थे, जबकि भगवान भाऊ घरे (47) कंडक्टर के रूप में ड्यूटी पर थे। इस बीच, महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस को भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर पीछे की ओर ले जाया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
ये भी पढ़े: मुंबई बेस्ट बस हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने अतिक्रमण को ठहराया जिम्मेदार
मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार मृतकों के कानूनी वारिसों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।”
दुर्घटना की संपूर्ण जांच की मांग
इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की संपूर्ण जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। खराब बसें, अप्रशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार के लिए निवेश से बचता प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा है। हम इस घटना की विस्तृत जांच की मांग करते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
