उम्मीदवार ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पहनाया भाजपा का दुपट्टा, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
Bhandara Election Controversy: भंडारा नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पार्टी का दुपट्टा और टोपी पहनाने को लेकर विवाद, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
उम्मीदवार ने शिवाजी महाराज को पहनाया भाजपा का दुपट्टा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: भंडारा नगर परिषद चुनाव में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां भाजपा की उम्मीदवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पार्टी का स्कार्फ और टोपी पहना दी। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 की उम्मीदवार चंद्रकला भोपे ने चुनाव प्रचार के दौरान शिवाजी महाराज की प्रतिमा को भाजपा का गमछा (दुपट्टा) और टोपी पहनाई।
इतना ही नहीं, उन्होंने इस कृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
छत्रपती शिवाजी महाराज आणि महापुरुषांचा अवमान अपमान भाजप वेळोवेळी करत असलेला आहे. गोळवलकरांच्या बंच ऑफ थॉट मधूनच ही विषवल्ली पसरली. भंडाऱ्यातील हे दृश्य अत्यंत संतापजनक आहे.भाजप उमेदवाराने छत्रपती शिवरायांच्या गळ्यात भाजपचा गमजा आणि डोक्यावर भाजपची टोपी घातली. हे कृत्य अत्यंत… pic.twitter.com/4BnnNhVMF9 — Adv. Yashomati Thakur (@AdvYashomatiINC) December 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लोंढे ने निर्वाचन आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया कि “जनता के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के गले में भाजपा का दुपट्टा और सिर पर भाजपा की टोपी पहनाई गई है।” उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव आयोग से भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि “जनता के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज जो सभी के हैं, उन्हें एक राजनीतिक पार्टी के प्रतीक के रूप में सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: रोबोसर्ज 25 : जीएमसीएच में पहली राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न
गंभीर राजनीतिक मुद्दा बन गया
चुनावी लाभ के लिए पूज्य महाराज का इस तरह उपयोग करना गलत है।” इस घटना के बाद शिवभक्तों और नागरिकों में आक्रोश फैल गया है। प्रतिमा के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर भंडारा में यह मामला अब गंभीर राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
