जल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Maharashtra Dams: महाराष्ट्र के जलाशयों में केवल 47% पानी बचा है, जो पिछले वर्ष से कम है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जबकि अन्य क्षेत्रों में वर्षा की कमी बनी हुई है।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
राज्य के जलाशयों में मात्र 47% पानी (सोर्स: AI)
Maharashtra Dams Water Storage: महाराष्ट्र के जलाशयों में सोमवार तक कुल 47 प्रतिशत उपयोगी जल भंडारण दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 62 प्रतिशत से कम है।
वहीं, कोकण, पुणे व नाशिक संभाग में बारिश सामान्य से अधिक हुई, जबकि शेष महसूल विभागों में बारिश की भारी कमी दर्ज हुई। राज्य के 3029 बांधों की कुल उपयोगी क्षमता 1441.34 टीएमसी है, जिसमें से फिलहाल 681.13 टीएमसी यानी 47 प्रतिशत पानी उपलब्ध है, जबकि पिछले साल इसी तारीख को यह भंडारण 62 प्रतिशत थी।
कोयना, जायकवाडी, उजनी सहित सबसे बड़े दस बांधों में कुल 203.71 टीएमसी पानी शेष है। मुंबई व ठाणे को पानी आपूर्ति करने वाले भातसा, तानसा, बारवी बांधों में 63 प्रतिशत जलसाठा बचा है।
सम्बंधित ख़बरें
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड
बारिश और मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में रत्नागिरी में सर्वाधिक 96.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगड तथा पुणे घाट क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगामी चार दिनों में कोकण व घाट क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
आपदा में जनहानि और भूकंप
14 से 20 जुलाई के बीच मुंबई शहर व उपनगर में दीवार गिरने की घटनाओं में दो लोग घायल हुए, वहीं जालना में बिजली गिरने से एक पशु की मृत्यु हुई। जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान राज्य में कुल 105 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें सर्वाधिक 51 मौतें बिजली गिरने से हुई हैं।
इसके अलावा हिंगोली जिले में 9 से 11 जुलाई के बीच पांच बार हल्के भूकंप महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3.5 से 4.6 रिश्टर स्केल रही, जबकि 19 जुलाई को अरब सागर में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, हालांकि सुनामी के खतरे से इनकार किया गया है।
यह भी पढ़ेः- NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
अगले चार दिन सतर्क रहने की सलाह
20 से 25 जुलाई के बीच राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है, जबकि कोकण और घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 21 और 22 जुलाई को मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़ तथा पुणे घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि किसी भी जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। नागरिकों से मौसम विभाग और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
