Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा की उम्मीदवारी तय, मई में हो सकते हैं चुनाव

Sunetra Pawar Candidate: बारामती उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी तय हो गई है और चुनाव आयोग की तैयारियों के बीच मई 2026 से पहले मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 25, 2026 | 08:43 PM

Baramati by-election 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Baramati Assembly Seat: बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने बारामती उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी तय कर दी है। चुनाव आयोग की तैयारियों को देखते हुए मई 2026 से पहले उपचुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। मुंबई से बारामती जा रहा उनका विमान एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में अजित पवार, विमान के दोनों पायलट, अंगरक्षक और फ्लाइट अटेंडेंट सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी।

कोर कमेटी की सुनेत्रा के नाम पर मुहर

राकां (अजित गुट) की कोर कमेटी की बैठक में बारामती उपचुनाव को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं सुनेत्रा पवार ही बारामती से उपचुनाव में उम्मीदवार होंगी। पार्टी नेतृत्व का प्रयास रहेगा कि यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हो।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘रोहयो’ (वीबी-जी राम जी) मजदूरों की संख्या घटी, फंड की कमी से ठप पड़े काम

नकली देसी शराब का कारखाना पकड़ा, लालगुडा की अवैध फैक्ट्री पर एक्साइज का प्रहार

Gadchiroli News: टेम्पो समेत 18 लाख का सागौन जब्त, घोट वनपरिक्षेत्र में कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

RTE एडमिशन 2026-27: अब 10 स्कूलों का विकल्प चुनना अनिवार्य, अकोला में 10 मार्च को निकलेगी लॉटरी

1991 से 2024 तक बारामती के निर्विवाद नेता

अजित पवार 1991 से 2024 तक लगातार आठ बार बारामती से विधायक चुने गए थे। उन्होंने हर चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बारामती को अपना अभेद्य गढ़ बनाए रखा। वे रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे।

ये भी पढ़े: डोंगरी पुलिस की कार्रवाई, 8 साल बाद 17 वर्षीय किशोर की हिरासत में मौत मामले में 4 RPF कर्मियों पर केस दर्ज

10 मार्च को अंतिम मतदाता सूची

चुनाव आयोग ने बारामती विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया है। 1 जनवरी 2026 तक पंजीकृत मतदाता ही उपचुनाव में मतदान कर सकेंगे। आयोग की ओर से 10 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद किसी भी समय चुनाव की घोषणा की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि मानसून शुरू होने से पहले, यानी मई 2026 तक, बारामती में उपचुनाव हो सकते हैं।

28 जुलाई से पहले उपचुनाव अनिवार्य

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत यदि विधानसभा सीट का शेष कार्यकाल एक वर्ष से अधिक हो, तो छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना जरूरी होता है। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को हुआ था, ऐसे में 28 जुलाई 2026 से पहले उपचुनाव कराना अनिवार्य है। हालांकि मानसून और स्कूली परीक्षाओं के दौरान चुनाव न कराने की परंपरा को देखते हुए 15 अप्रैल से मई 2026 के बीच चुनाव होने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है।

Baramati bypoll sunetra pawar candidature maharashtra 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 08:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.