Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी महाराज के किले में विराजे बप्पा, अनोखा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

Mumbai News: गोरेगांव में गणेशोत्सव मंडल ने शिवाजी महाराज के 12 किलों की थीम पर अनूठा पंडाल सजाया है। यह पंडाल भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 04, 2025 | 09:04 AM

शिवाजी महाराज के किले में बप्पा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News:  गणेशोत्सव का रंगारंग उत्सव इस बार गोरेगांव स्थित दादासाहेब फालके चित्रनगरी में और भी खास बन गया है। यहां विराजमान गणपति बप्पा को छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम की झलक के साथ प्रस्तुत किया गया है। रायगढ़ किले की थीम पर बने इस पंडाल में बप्पा शिवाजी महाराज के स्वरूप में विराजमान हैं।

चित्रनगरी गणेशोत्सव मंडल के 32वें वर्ष में बनाए गए इस पंडाल ने भक्तों और पर्यटकों को खासा आकर्षित किया है। मंडल ने केवल रायगढ़ ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुल 12 किलों की प्रतिकृति भी तैयार की है। इनमें सलहेर, शिवनेरी, खंडेरी, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, लोहगढ़, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग, तोरणा और जिंजी किला शामिल हैं।

पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवा ध्वज लहराता दिखाई देता है। वहीं, सजावट में प्राकृतिक रंगों से कैनवास पर बनी पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे और भी आकर्षक रूप मिला है। कला निर्देशक सुमित पाटील ने छत्रपति शिवराय की राजमुद्रा, बोली और जीवन से जुड़ी झलकियां भी कलात्मक ढंग से प्रदर्शित की हैं।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी

दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल

पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट

इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी के दिन पर करें ये 5 विशेष उपाय, सारे कष्ट हर लेंगे गणपति बप्पा

गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस अनूठी सजावट का उद्देश्य केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है। मंडल ने मराठा काल के किलों के महत्व और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। यही कारण है कि पंडाल में दर्शन करने आने वाले भक्तों को किलों के इतिहास और पराक्रम की जानकारी दी जा रही है।

मंडल ने बताया कि शिवाजी महाराज के ये किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे और इनमें से कई को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस झांकी के जरिए युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। गणेश प्रतिमा का श्रृंगार मुंबई के नामचीन कलाकारों ने किया है। आकर्षक और भव्य मूर्ति भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यही कारण है कि चित्रनगरी में बप्पा के दर्शन के लिए रोजाना भारी संख्या में भक्त और पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Bappa is seated in shivaji maharaj fort mumbai goregao unique ganesh pandal center of attraction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 09:04 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.