Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटी

Bandra Court bomb Threat: मुंबई के बांद्रा कोर्ट को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। पुलिस व साइबर सेल जांच में जुटी, परिसर से कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 18, 2025 | 02:00 PM

मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Cyber ​​Cell investigation: मुंबई के बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को बांद्रा कोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं है। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें बांद्रा कोर्ट परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट भवन और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक जांच की, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के दौरान परिसर में मौजूद लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव

राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’

पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला

6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी

जांच में जुटी साइबर पुलिस

फिलहाल, धमकी ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल तकनीकी जांच कर रही है। ईमेल का स्रोत, आईपी एड्रेस और भेजने वाले का लोकेशन पता लगाने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की धमकियां पहले भी मुंबई सहित अन्य शहरों में कई बार सामने आ चुकी है। इस तरह की धमकियां सुरक्षा मामलों पर सवाल खड़ा करती है। मुंबई पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Bandra court bomb threat email mumbai investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 01:53 PM

Topics:  

  • Bandra Station
  • Bomb Threat Case
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.