अमरावती में बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी: 74,465 छात्र होंगे शामिल, 85% केंद्र CCTV निगरानी में
Amravati SSC Exam:10वीं-12वीं के 74,465 छात्र तैयार, नकल रोकने के लिए 85% केंद्रों पर CCTV और उड़नदस्ते तैनात। शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से शांत मन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Board Exam News: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित बारहवीं की परीक्षा 10 फरवरी से तथा दसवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है।अमरावती जिले में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं के कुल 74,465 विद्यार्थी इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल होंगे।परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त तरीके से संपन्न हों, इसके लिए जिला प्रशासन ने बहुस्तरीय एवं कड़े इंतजाम किए हैं।
शिक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार, दसवीं कक्षा के नियमित 39,057 और पुनर्परीक्षा के 526 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए जिले में 187 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 40 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। वहीं बारहवीं कक्षा के नियमित 34,720 और पुनर्परीक्षा के 1,134 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 43 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं।
काउंसलिंग व हेल्पलाइन शुरू
विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव कम करने के उद्देश्य से अमरावती बोर्ड द्वारा काउंसलिंग सेवा और हेल्पलाइन शुरू की गई है। अमरावती विभाग के लिए तीन काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। यह सेवा परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में भी उपलब्ध रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
85 प्रतिशत परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी
परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए 22 पर्यवेक्षक केंद्र कार्यरत किए गए हैं। जिले के लगभग 85 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, वहां अतिरिक्त उड़नदस्ते और प्रत्यक्ष निगरानी रखी जाएगी।
संवेदनशील और उपद्रवी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित जेरॉक्स दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत विभाग को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को भी परीक्षार्थियों के समय पर केंद्रों तक पहुंचने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- अमरावती में 12 तारीख को 16,981 सरकारी दफ्तरों की बिजली 24 घंटे के लिए बाधित रहेगी; इसका कारण क्या है?
बैठे दस्ते व उड़नदस्तों पर विशेष नजर
राजस्व विभाग की ओर से प्रत्येक परीक्षा दिवस पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और गट विकास अधिकारी के दौरे का नियोजन किया गया है। इसके अलावा बैठे दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दस्ते में कम से कम एक महिला सदस्य होगी। सतर्कता समिति के सभी सदस्यों को विशेष रूप से संवेदनशील केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
छात्र आत्मविश्वास और शांत मन से परीक्षा दें
अमरावती जिले के शिक्षा अधिकारी प्रिया देशमुख ने बताया की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी यंत्रणाएं पूरी तरह तैयार हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। विद्यार्थी आत्मविश्वास और शांत मन से परीक्षा दें।
