Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना में शामिल होते ही बच्चू कडू ने भरी हुंकार, किसानों के मुद्दे पर क्या अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल पाएंगे

Bachchu Kadu Join Shiv Sena: बच्चू कडू ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में प्रवेश कर लिया है। शिंदे ने उन्हें MLC उम्मीदवार बनाया। इसके बाद बच्चू कडू ने अपने एजेंडे को साफ कर दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 30, 2026 | 05:27 PM

बच्चू कडू को शिवसेना का गमछा पहनाते एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bachchu Kadu Statement After Joining Shiv Sena: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कद्दावर नेता और प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होते ही शिवसेना ने उन्हें विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के बाद बच्चू कडू ने मीडिया से बात करते हुए अपने आगामी लक्ष्यों और विचारधारा को स्पष्ट किया।

प्रहार संगठन के संस्थापक बच्चू कडू ने आज भगवा झंडा थामकर सार्वजनिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने उन्हें विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बना और उन्होंने MLC चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया। हालांकि, इस अवसर पर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रहार एक संगठन के रूप में काम करना जारी रखेगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, शिवसेना सचिव संजय मोरे, विधायक मुरजी पटेल, पूर्व सांसद राहुल शेवाले के साथ-साथ शिवसेना के पदाधिकारी, शिवसैनिक और बच्चू कडू उपस्थित थे।

क्या बोले बच्चू कडू ?

बच्चू कडू अपनी आक्रामक कार्यशैली और किसानों के हक में लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से किसान और आम जनता रही है। सदन में जाने का मेरा मुख्य उद्देश्य इन वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना है। हम सरकार की नीतियों को आम आदमी के दरवाजे तक ले जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव के बाद रायगड़ में ST बस के ब्रेक हुए फेल, खाई में गिरने से बची, ट्रक को मारी टक्कर; 13 यात्री घायल

पुणे में दहला देने वाली वारदात, ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

वर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू

महाराष्ट्र उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अनुदानित कॉलेज बनेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी? सरकार तैयार कर रही नीति

#WATCH | Mumbai | On joining the Eknath Shinde-led Shiv Sena and becoming a Sena candidate for the MLC polls, Bachchu Kadu says, “I will raise the issues of farmers, the public…We will spread the ideology of Lord Ram, Babasaheb Ambedkar, Chhatrapati Shivaji Maharaj, Ahilyabai… pic.twitter.com/SGqhv6z9RN — ANI (@ANI) April 30, 2026

अपनी राजनीतिक विचारधारा पर बात करते हुए कडू ने कहा कि वे किसी एक सीमित दायरे में काम नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भगवान राम, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर ही महाराष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना में प्रवेश के ऐलान के बच्चू कडू ने बताया पूरा प्लान, अब प्रहार जनशक्ति पार्टी का क्या होगा?

बच्चू कडू ने 2022 में दिया था एकनाथ शिंदे का साथ

बता दें कि बच्चू कडू महाविकास अघाड़ी का हिस्सा थे। लेकिन 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के वक्त भी उन्होंने शिंदे का साथ दिया था। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार में बच्चू कडू को दिव्यांग कल्याण मंत्रालय के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। अब देखना होगा कि क्या किसानों कजर्ममाफी व अन्य मुद्दों को लेकर बच्चू कडू अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल पाएंगे।

Bachchu kadu joins eknath shinde shiv sena mlc candidate farmers issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Bachchu Kadu
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.