महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ‘डुप्लीकेट’ मतदाताओं के नामों को चिह्नित करेंगे अधिकारी
Maharashtra Voters: ग्रामीण और शहरी निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में "सुधार" और "विसंगतियों" को दूर करने का आह्वान किया है। निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे किए जाने हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
‘डुप्लीकेट' मतदाताओं के नामों को चिह्नित करेंगे अधिकारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों ने कई मतदाताओं के विभिन्न सीट पर नाम दर्ज होने के कुछ दलों के दावों के बीच ऐसे नामों को अस्थायी रूप से चिह्नित करने और संबंधित व्यक्तियों से उस निर्वाचन क्षेत्र के बारे में स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया है, जहां वे अगली बार अपना वोट डालने का इरादा रखते हैं। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इसके बाद अद्यतन मतदाता सूची को बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया जाएगा।
शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) समेत कई विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। इन दलों ने मतदाता सूची में अलग-अलग पतों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नामों के दोहराव का आरोप लगाया है।
मतदाता सूची में “सुधार” और “विसंगतियों” को दूर करने का आह्वान
उन्होंने ग्रामीण और शहरी निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में “सुधार” और “विसंगतियों” को दूर करने का आह्वान किया है। निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे किए जाने हैं। मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची में कई बार दिखाई देने वाले नामों की सूची साझा करने को कहा है। कुछ मामलों में एक मतदाता का नाम एक ही शहर में एक से अधिक स्थानों पर दिखाई दे सकता है, जबकि अन्य मामलों में यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सूचीबद्ध हो सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
ये भी पढ़े: बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग…पूर्व एमटेक छात्र रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मताधिकार का इस्तेमाल
उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्रीय अधिकारी ऐसे पतों पर जाएंगे, संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उनके विवरणों की पुष्टि करेंगे। इसके बाद प्रत्येक मतदाता को एक निर्वाचन क्षेत्र चुनने के लिए कहा जाएगा जहां वे (अगले चुनाव में) अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
