संजय राऊत के आरोपों से सियासत गरम, अशोक खरात केस में अमित शाह तक कनेक्शन का दावा
Ashok Kharat Case Controversy Maharashtra: अशोक खरात मामले में संजय राऊत के बड़े आरोपों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने अमित शाह तक कनेक्शन की जांच की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय राउत ने बोला अमित शाह पर हमला (सौ. सोशल मीडिया )
Sanjay Raut Allegation On Amit Shah: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने पाखंडी बाबा अशोक खरात मामले में राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े होने का आरोप लगा कर राजनीति में हलचल मचा दी है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि खरात का संपर्क शाह तक कैसे पहुंचा, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। इधर विपक्षी दलों ने पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, राकांपा (एपी) के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को सह-आरोपी बनाकर कार्रवाई करने की मांग फिर दोहराई है।
राऊत ने कहा कि खरात के सत्तारूढ़ पार्टी के उच्च स्तरीय संपकों के बारे में संकेत मिले हैं। खरात के सत्तारूढ़ दल के नेताओं से करीबी रिश्ते हैं, जो सीधे अमित शाह तक जाते हैं। खरात के संपर्क में रहे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खरात न सिर्फ धोखेबाज है बल्कि सत्तारूढ दलों से उसके करीबी रिश्ते हैं। हाई-लेवल संपर्क और रिश्तों की वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
तटकरे-रूपाली को करो गिरफ्तार
शरद पवार गुट के प्रदेश प्रवक्ता विकास लवांडे ने कहा है कि खरात ने जो जुर्म किए हैं, वे बहुत गंभीर हैं। उसने अकेले जुर्म नहीं किए हैं। इस केस के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। उन्होंने सुनील तटकरे, रूपाली चाकणकर और दूसरे ट्रस्टीज पर खरात को मदद करने का आरोप लगाया है। लवांडे ने सीएम से उन्हें सह-आरोपी बनाकर केस दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें :- 2 करोड़ वाहन पार: अटल सेतु अब अलीबाग से जुड़ेगा, कोस्टल कॉरिडोर की तैयारी तेज
बगल में खड़ा आखिर वह आदमी कौन है?
शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने रूपाली चाकणकर और दीपक केसरकर पर निशाना साधा है। उन्होंने खरात के साथ केसरकर की पुरानी कुछ फोटो दिखाई और पूछा कि उनके बगल में खड़ा आदमी कौन है? वह व्यक्ति अतुल सावे के साथ भी दिख रहा है। यह व्यक्ति जगदंब पतसंस्था का चेयरमैन है। उन्होंने केसरकर को उन सभी 39 नेताओं के नाम बताने की चुनौती दी है।
