विरार में कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, राहुल गांधी के अपमानजनक बयान पर BJP का हल्ला बोल
Mumbai News: वसई-विरार में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस के अपमानजनक बयानों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मातृशक्ति का अपमान बताकर कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया।
- Written By: सोनाली चावरे
विरार में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन (pic credit; social media)
BJP protest against Congress in Virar: विरार में रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जबरदस्त विरोध देखने को मिला। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के अपमान से जुड़ा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के निर्देश पर वसई-विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल के नेतृत्व में अचोले पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर अशिष्ट और अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के उस वायरल पोस्ट की कड़ी निंदा की जिसमें तकनीक का इस्तेमाल कर पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया था। इस प्रदर्शन में नालासोपारा विधायक राजन नाइक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने मातृशक्ति का अपमान कर पूरे देश को आहत किया है। जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।
जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल ने आंदोलन के दौरान कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत निंदनीय ही नहीं बल्कि शर्मनाक भी है। देश की मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसके पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। हर भाजपा कार्यकर्ता ऐसी गिरी हुई राजनीति का डटकर मुकाबला करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
सोलर पावर से जगमग होंगे एसटी डिपो, 2.57 MW ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट को मंज़ूरी
महावितरण की बड़ी राहत; स्मार्ट मीटर से 11 करोड़ की छूट, दिन में बिजली उपयोग पर 80 पैसे प्रति यूनिट डिस्काउंट
अकोला फल बाजार; अंगूर की आवक घटी पर मांग बरकरार, अब आम का बढ़ा क्रेज; हापुस 1200 दर्जन और केसर 280 किलो
विधायक राजन नाइक ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में देश में विकास और सुशासन की बाढ़ आई है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में इंडी गठबंधन को जनता पूरी तरह नकार देगी।
इस विरोध आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, विधायक राजन नाइक समेत विभिन्न प्रकोष्ठों और मंडलों के पदाधिकारी भी इस आंदोलन का हिस्सा बने। जिला महामंत्री मनोज बारोट ने जानकारी दी कि मातृशक्ति का अपमान करने वालों के खिलाफ भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को तैयार है।
विरार में हुआ यह आंदोलन साफ़ संकेत देता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के विवादित बयान और पोस्ट अब राजनीतिक तौर पर भारी पड़ सकते हैं। भाजपा ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए आने वाले चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने के संकेत भी दे दिए हैं।
