'आधी नींद में बयान देते हैं राहुल गांधी', राम कदम का पलटवार, बोले- इतिहास पढ़ें कांग्रेसी

Politics: भाजपा विधायक राम कदम ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आधी नींद में बयान देते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी समाज से आते हैं।
ram-kadam-slams-rahul-gandhi-over-obc-statement
राम कदम और राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Kadam On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा और आरएसएस ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज का उत्थान नहीं चाहती।

राम कदम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी आधी नींद में बयान देते हैं। शायद वह भूल गए हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं।

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और करोड़ों लोगों को उसका लाभ मिला है। ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है।

कदम ने कहा कि तीसरी बार एक प्रमुख ओबीसी नेता प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह ओबीसी समुदाय के लिए गर्व की बात है।

आधी नींद में बयान देते है राहुल गांधी: कदम

भाजपा नेता राम कदम तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी आधी नींद में बयान देते हैं। शायद वे भूल गए कि प्रधानमंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। देश जानता है कि हमने किस जाति को सम्मान दिया है। भाजपा की सरकार ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। राहुल गांधी को इतिहास के पन्ने खंगालने की जरूरत है। कदम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक शासन किया, लेकिन तब न तो गरीबों और न ही पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए गंभीर प्रयास किए। वहीं, भाजपा सरकार ने इन वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। भाजपा नेता के इस बयान से स्पष्ट है कि राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है।

संजय राउत दिया करारा जवाब

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के बयान पर कदम ने तंज कसते हुए कहा कि संजय राउत किस तरह के सपने देख रहे हैं? क्या वे देश में नेपाल जैसे दंगे और आगजनी के सपने देख रहे हैं, जहां वे रहते हैं? अगर सपने देखने हैं, तो भारत के वैश्विक स्तर पर उभरने के सपने देखें।

उद्धव गुट और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान पाकिस्तान जैसे शत्रु देशों में आतंकवादियों को ताली बजाने पर मजबूर करते हैं। जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक संजय राउत, उद्धव गुट या कांग्रेस के दंगे और आगजनी के सपने पूरे नहीं होंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से प्रगति कर रहा है।

मोहन भागवत को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर राम कदम ने कहा कि आज मोहन भागवत का जन्मदिन है। भगवान उन्हें लंबी आयु प्रदान करें। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है। उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com