Bollywood पर ड्रग्स का डंक, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सिद्धांत कपूर को जारी किया समन
252 करोड़ ड्रग्स केस में Mumbai ANC ने श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को समन भेजा है। ओरी को भी दूसरा नोटिस जारी किया गया है। आरोपी सलीम शेख ने अपने बयान में कई बॉलीवुड नामों का जिक्र किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Nov 22, 2025 | 10:24 AM
सिद्धांत कपूर (सौ. सोशल मीडिया )
Anti Narcotics Cell Summons For Sidharth Kapoor: 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिस सेल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को समन भेजा है।
उन्हें एएनसी की घाटकोपर यूनिट में मंगलवार को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि एएनसी ने ओरी को भी दूसरा समन भेजा है और उसे बुधवार को एएनसी घाटकोपर यूनिट आने के लिए कहा गया है। दरअसल 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख ने अपने बयान में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम लिए थे।
ये भी पढ़ें :- बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की कार्रवाई, 84 लाख का सोना और एफडी जब्त
सम्बंधित ख़बरें
डिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
Maharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
चिलचिलाती गर्मी से राहत या चिंता? महाराष्ट्र में मानसून की चाल धीमी, कृषि विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
Silver Jewelry Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट
ओरी को भी भेजा गया था समन
- सूत्रों के मुताबिक शेख ने अपने बयान में बताया था कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भांजा अली शाह पारकर अच्छे दोस्त है।
आरोपी ने दावा किया था कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उके ओरहान, अब्बास मस्तान, लीका तथा अन्य कई व्यक्तियों के साथ देश और विदेश में जग पार्टियों का आयोजन किया था। - इससे पहले मुंबई पुलिस ने ओरी को भी समन भेजा था और 20 नवंबर को 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा था, लेकिन ओरी ने मुंबई पुलिस से समय की मांग की थी।
- ओरी के वकील ने पुलिस को पत्र देकर कहा था कि ओरी 20 नवंबर को पूछताछ के लिए नहीं आ सकेंगे। वो 25 नवंबर के बाद ही पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने आ पाएंगे, ऐसे में अब ओरी को दूसरा समन जारी किया गया है।
Anc summons siddhant kapoor for statement in mumbais 252 crore rupees drugs case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 22, 2025 | 09:29 AM
