नवी मुंबई में गणेशोत्सव से पहले ही मच रही त्योहार की धूम, ढोल-ताशों की आवाज से गूंजा शहर
जल्द ही महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का त्योहार दस्तक देने वाला हैं। जिसको लेकर नवी मुंबई, पनवेल और उरण के पूरे इलाके में उत्साह का माहौल दिखायी देने लगा है। शहर में ढोल-ताशों की आवाज गूंजने लगी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ढोल ताशा पथक (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: गणेशोत्सव आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। जिसे लेकर नवी मुंबई, पनवेल और उरण के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनने लगा है। इन क्षेत्रों के विभिन्न गणेशोत्सव मंडलों ने गणेशोत्सव की तैयारी करते हुए मंडप की सजावट का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है।
वहीं दूसरी ओर भगवान गणेश के आगमन और विसर्जन के दौरान ताल पर ताल रखने के लिए मजबूर करने वाली ढोल-ताशा टोलियों ने भी अपना अभ्यास जोरों पर शुरू किया है। ढोल-ताशा टोलियां अपने साथियों के साथ सुबह-शाम विभिन्न फ्लाईओवरों, खुले स्थानों और मैदानों में अभ्यास करती दिखाई देती हैं।
लय बनाए रखने का अभ्यास
यह टोलियां पिछले एक महीने से ढोल-ताशा और झांझ की एक विशिष्ट लय बनाए रखने का अभ्यास करती नजर आती हैं। इसके लिए कुछ टोलियां इस वर्ष नए वाद्य यंत्र खरीद रही हैं और पारंपरिक व आधुनिक ताल का संगम बनाने की कोशिश कर रही हैं। गौरतलब है कि गणेश उत्सव के दौरान भव्य जुलूसों, आगमन और विसर्जन समारोहों में ढोल और ताशों की ध्वनि को महत्वपूर्ण माना जाता है। गणेश मंडलों का मानना है कि अगर ढोल-ताशों की ध्वनि न हो, तो भगवान गणेश के आगमन और विसर्जन का क्या फायदा? इसलिए गणेश मंडल सर्वश्रेष्ठ ढोल-ताशा समूहों की तलाश में जुट गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
ये भी पढ़ें :- कागजों पर सिमटी भारी वाहन की एंट्री बैन, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
नवी मुंबई, पनवेल और उरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर देखा जा रहा है कि ढोल-ताशा समूह अधिक से अधिक अभ्यास कर रहे हैं। जहां पर आसपास के नागरिक भी अपना मनोरंजन करने के लिए पहुंच जाते हैं। जिससे इन टीमों का उत्साह बढ़ रहा है और वे अधिक से अधिक अच्छे से अच्छा अभ्यास करते दिखाई देते हैं। ढोल-ताशा टीमों के अभ्यास की आवाज सुबह और शाम नागरिकों के कानों तक पहुंच रही है। इस तरह की तैयारियों से यह संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष नवी मुंबई क्षेत्र में गणेशोत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा।
