सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Sonam Wangchuk News: 11 दिन से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का वजन लगातार घट रहा है। भूख हड़ताल शुरू होने के बाद उनके वजन में 7 किलो से ज्यादा की कमी आई है।
- Written By: दिव्या सिंह
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अनशन के 11वें दिन उनका वजन सात किलोग्राम से अधिक घट चुका है। वह पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जबकि प्रदर्शन 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है।
प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन में क्या कहा गया?
बुधवार सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सोनम वांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम रह गया है। अनशन शुरू होने के बाद से उनके वजन में कुल सात किलोग्राम से अधिक की कमी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई
सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर ED का शिकंजा, झांसी-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
11th Day of @Wangchuk66’s hunger strike for : – Resignation of Dharmendra Pradhan
– Rs. 1 crore compensation to the families of students who died by suicide. pic.twitter.com/UOmsw5N4Zb — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 8, 2026
डॉक्टरों के अनुसार:
- बैठने की स्थिति में रक्तचाप 103/68 और लेटने की स्थिति में 111/73 दर्ज किया गया।
- हृदय गति 74 धड़कन प्रति मिनट रही।
- रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) 75 दर्ज की गई।
- ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 प्रतिशत रहा।
- शरीर में पानी का स्तर सामान्य बताया गया है और वह मानसिक रूप से सतर्क हैं।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों और उनके परिवारों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उनकी मांग है कि इन मामलों में जवाबदेही तय की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
सोशल मीडिया प्रतिबंध हटने पर जताई खुशी
प्रदर्शन से जुड़े संगठन ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें उसके आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया गया। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया।
ये भी पढ़ें- धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
इस बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े कई छात्र नेता भी प्रदर्शन स्थल पर अलग मंच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
