अजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
Ajit Pawar Plane Crash: एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने अजित पवार विमान हादसे को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने DGP से मिलकर भोंदूबाबा अशोक खरात और अघोरी पूजा के एंगल से जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद दाते को पत्र सौंपते अमोल मिटकरी (सोर्स: एक्स@amolmitkari22)
Amol Mitkari Meet DGP Sadanand Date: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) अमोल मिटकरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मिटकरी ने आज महाराष्ट्र के DGP सदानंद दाते और IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते से मुलाकात कर एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच की मांग की है।
अमोल मिटकरी ने जोर देकर कहा कि वह और उनके साथी छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू, फुले और आंबेडकर की विचारधाराओं के अनुयायी हैं। इसके अलावा, उन्होंने भोंदूबाबा अशोक खरात से जुड़े हालिया मामले के संबंध में एक औपचारिक पत्र भी सौंपा। मिटकरी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं, और जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच में अघोरी पूजा के पहलू की भी पड़ताल की जाएगी।
लोकनेते अजितदादा पवार यांच्या विमानअपघात तपासासंदर्भात विमान अपघातापुर्वी घडवुन आणलेल्या संशयास्पद अघोरी पुजा,त्या पुजेचा व भोंदू अशोक खरात भंक्तांचा असलेला संबंध या बाबत सविस्तर चौकशी करण्यात यावी असे निवेदन राज्याचे पोलीस महासंचालक श्री सदानंद दाते साहेबांची मुंबई येथे भेट… pic.twitter.com/u9U8bTlHMP — आ. अमोल गोदावरी रामकृष्ण मिटकरी (@amolmitkari22) May 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
होर्मुज संकट टला, भारत को बड़ी राहत! नागपुर की कंपनी के जहाज 22,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर वतन रवाना
लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
मुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
IPS तेजस्विनी सातपुते से भी मिले अमोल मिटकरी
अमोल मिटकरी ने अशोक खरात मामले की जांच के लिए नियुक्त SIT की प्रमुख तेजस्विनी सातपुते से भी मुलाकात की। यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मिटकरी ने लिखा कि इस मुलाकात के दौरान मैंने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भोंदूबाबा अशाेक खरात मामले से जुड़े कुछ सबूतों, संदिग्ध अघोरी अनुष्ठानों और जनता के मन में इस समय व्याप्त शंकाओं की जांच का अनुरोध किया। मैंने उम्मीद जताई कि इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
भोंदू खरात प्रकरणात नेमण्यात आलेल्या SIT चौकशी प्रमुख तेजस्विनी सातपुते यांची मुंबई येथे आज भेट घेतली.यावेळी भोंदू बाबा खरात प्रकरणाशी संबंधित काही पुरावे व संशयास्पद अघोरी पुजा व जनतेच्या मनात असलेली शंका याबाबत तपास करण्यासाठी निवेदन केले. सकारात्मक प्रतिसाद भेटेल अशी अपेक्षा… pic.twitter.com/FrRbiocTl4 — आ. अमोल गोदावरी रामकृष्ण मिटकरी (@amolmitkari22) May 6, 2026
NCP ने की भोंदू बाबा मामले में जांच की मांग
एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के सामने सच्चाई आनी ही चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि यह घटना महज एक दुर्घटना थी तो इसे स्पष्ट रूप से स्थापित किया जाना चाहिए और यदि इसके पीछे कोई साजिश है तो उसकी भी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे टिप्पणी की कि बाहरी लोगों में बारामती में घुसकर अघोरी पूजा करने की हिम्मत नहीं हो सकती।
मिटकरी ने किया अजित दादा न्याय संघर्ष यात्रा का ऐलान
अमोल मिटकरी ने आगे अजित दादा न्याय संघर्ष यात्रा शुरू करने की घोषणा की और कहा कि वह जल्द ही इस पहल के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने इस मामले में CBI जांच की मांग करते हुए पत्राचार भी किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग या प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े पहलू भी सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- बंगाल-तमिलनाडु के नतीजों से महाराष्ट्र में खलबली! काम नहीं किया तो नपेंगे मंत्री, CM फडणवीस ने दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि 27, 28 और 29 जनवरी के कॉल रिकॉर्ड की जांच करने से विमान हादसे से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं। यह मांग काफी समय से जोर पकड़ रही है और अब NCP के नेता भी इस मांग में शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक प्रासंगिक सवाल उठाया कि यदि खरात से संबंधित CCTV फुटेज के कई क्लिप बरामद कर लिए गए हैं, तो अजित दादा से संबंधित CCTV फुटेज अभी भी लापता क्यों है?
