Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इसलिए ये सब हो रहा…अजित पवार को महंगे पड़े कोकाटे, पार्टी में छिड़ा सियासी घमासान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति के सत्ता में आने के बाद एनसीपी मंत्रियों के कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। आखिरकार आज अजित पवार ने अपने मन की बात कह दी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 01, 2025 | 07:16 PM

अजित पवार और माणिकराव कोकाटे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विवादित बयान राज्य की महायुति सरकार की किरकिरी का कारण बनने लगे हैं। इस पर अब मंत्री कोकाटे की पार्टी राकां के मुखिया व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी अब नाराजगी व्यक्त की है। अजित ने रविवार को कहा कि कृषि मंत्री के बयान अब मुझे महंगे पड़ने लगे हैं। इसी के साथ उन्होंने कोकाटे को यह नसीहत भी दी कि राजनीति में कुछ बातें मन में ही रखनी पड़ती हैं।

पुणे में कोकाटे के बयान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डीसीएम अजित पवार ने कहा कि मैंने पहले भी कोकाटे से कहा है कि किसानों के बारे में सोच समझ कर बयान दिया जाना चाहिए। किसान अन्नदाता है। वह लाखों लोगों का पेट भरता है। हम भी बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन सब कुछ बोलना जरूरी नहीं होता है। इस दौरान अजित ने यह कह कर कोकाटे का बचाव भी किया कि कोकाटे को अभी सब बातें मन में रखने की आदत नहीं पड़ी है, इसलिए ये सब हो रहा है। लेकिन, ये बयान मुझे बहुत भारी पड़ रहे हैं और इससे मुझे बहुत अधिक नुकसान हो रहा है।

क्या कहा था कोकाटे ने?

कृषि मंत्री कोकाटे काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। बीते सप्ताह नासिक में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के जायजा लेने गए कोकाटे ने फसलों के पंचनामे के संबंध में सवाल पूछे जाने पर किसान को फटकार लगाते हुए कहा था कि कटी हुई फसल का पंचनामा क्या करें, क्या खेत में पड़े ढकेले (गट्ठरों) का पंचनामा करें?

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार गुट से हाथ मिलाने पर अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी, गठबंधन की असली वजह का किया खुलासा

लोकसभा बनाम विधानसभा: अजित पवार ने समझाया महाराष्ट्र के वोटर का गणित, क्यों बदली 5 महीने में तस्वीर?

Maharashtra Politics: एनसीपी एकजुटता की अटकलों पर बोले अजित पवार, सुप्रिया सुले से बातचीत का खुलासा

‘सात संकल्प, नई शुरुआत’, पिंपरी-चिंचवड़ के लिए अजित पवार का घोषणापत्र जारी

जूनियर पवार को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने NCP छोड़ थामा सत्तारूढ़ पार्टी का हाथ, अजित बोले- काम नहीं…

कोकाटे का विवादित बयान

इसके दो दिन बाद उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में कृषि विभाग को उजड़े हुए गांव की जमींदारी कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था, उप मुख्यमंत्री अजित ने मुझे कृषि मंत्रालय जानबूझकर दिया है। इसी तरह कोकाटे ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि किसान कर्ज का पैसा कृषि में खर्च नहीं करते। वे शादी-विवाह व जन्मदिन समारोह में पैसा खर्च करते हैं।

Ajit pawar struggling with manikrao kokate maharashtra politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 07:16 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra Politics
  • Manikrao Kokate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.