अजित पवार प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पिंकी माली के परिवार को मिल रही धमकियां! NCP नेता का सरसनीखेज दावा
Pinky Mali's Family Threats: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अमोल मिटकरी ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि केबिन क्रू मेंबर पिंकी माली के परिवार को धमकाया जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के अस्पताल में भर्ती पिंकी माली की मां से चर्चा करते एनसीपी नेता अमोल मिटकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
NCP Leader Amol Mitkari Claim: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुई विमान दुर्घटना के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एमएलसी अमोल मिटकरी ने सोमवार, 9 मार्च को एक ऐसा दावा किया है जिसने इस पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
अमोल मिटकरी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि विमान हादसे में जान गंवाने वाली केबिन क्रू सदस्य पिंकी माली के परिवार को इस मामले से दूर रहने के लिए धमकाया जा रहा है। इस दावे के बाद राज्य में सियासी हड़कंप मच गया है।
पिंकी माली की मां से मिले अमोल मिटकरी
अमोल मिटकरी ने पिछले 13 दिन से अस्पताल में भर्ती पिंकी माली की मां माया माली से मुलाकात की। इस भावुक मुलाकात के बाद मिटकरी ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उन्होंने एक रिकॉर्डेड व्हाट्सएप कॉल सुनी है। मिटकरी के अनुसार, इस कॉल में वीएसआर (VSR) कंपनी के मालिक वी.के. सिंह कथित तौर पर पिंकी माली के भाई को चेतावनी दे रहे हैं कि वह मीडिया के सामने न जाए और खबरों से दूर रहे। मिटकरी ने सवाल उठाया कि आखिर परिवार को सच बोलने से क्यों रोका जा रहा है?
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
अजित पवार के विमान हादसे से पहले हुई थी अघोरी पूजा! अमोल मिटकरी के दावे में महाराष्ट्र में सियासी तूफान
Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला
बारामती में फिर होगा पवार Vs पवार का महायुद्ध? जय के सामने होंगे युगेंद्र! रोहित पवार ने लगाया साजिश का आराेप
गेल्या तेरा दिवसांपासून उपचार घेत असलेल्या पिंकी माळीच्या आईच्या तब्येतीची आज हॉस्पिटल ला जाऊन विचारपुस केली. यावेळी तिचे वडील व भाऊ उपस्थित होते. VSR चा मालक VK सिंग याने वॉट्सअप कॉल करून मीडियापासुन दुर राहण्याची भावाला धमकी दिल्याचे Recorded कॉल वर ऐकले.ज्यात पायलट ने “अजित… pic.twitter.com/URP2RaXTX6 — आ. अमोल गोदावरी रामकृष्ण मिटकरी (@amolmitkari22) March 9, 2026
पायलट की भाषा पर जताया संदेह
मिटकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस मामले की गंभीरता को साझा करते हुए पायलट द्वारा इस्तेमाल की गई संदिग्ध भाषा पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने दावा किया कि रिकॉर्डिंग में पायलट ने कहा, “अजित पवार ने इनके फ्लाइट को ठोक दिया।” मिटकरी ने कड़े शब्दों में पूछा कि क्या इस तरह की भाषा और वीएसआर का कोई संबंध अंडरवर्ल्ड से है? उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि यह मामला सतह पर जितना सरल दिख रहा है, असल में वैसा नहीं है और हमारे ‘दादा’ के साथ अन्याय हुआ है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में 2 BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश, वायरल वीडियो देख लोग बोले- इतने में नासिक में 2 घर खरीद लूं
परिवार की न्याय की मांग और राजनीतिक प्रतिक्रिया
विमान हादसे के बाद से ही पिंकी माली के पिता, शिवकुमार माली और उनकी मां लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शिवकुमार माली ने पहले ही राजनीतिक नेताओं द्वारा उठाए गए संदेहों का समर्थन करते हुए आशंका जताई थी कि यह हादसा आत्महत्या या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इससे पहले, अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने भी 10 फरवरी को इस दुर्घटना की प्रकृति पर सवाल खड़े किए थे और गहन जांच की मांग की थी।
