विमान क्रैश रिपोर्ट में ‘बारामती एयरफील्ड’ की गलती पर उठे सवाल, रोहित पवार का निशाना
Rohit Pawar News: अजित पवार के विमान हादसे की 22 पेज की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वे आज मुंबई में रिपोर्ट की विसंगतियों पर विस्तार से खुलासा करेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित पवार (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Rohit Pawar On Ajit Pawar Crash Report: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद राकां (एसपी) विधायक रोहित पवार आज सोमवार को नया खुलासा करने वाले हैं।
उन्होंने साफ किया है कि वे आज मुंबई में विमान हादसे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे, रोहित पवार शुरू से ही विमान हादसे पर संदेह जता रहे हैं।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने 22 पेज की प्राथमिक रिपोर्ट जमा कर दी है। इस रिपोर्ट में हादसे के आखिरी पलों के बारे में अहम जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि विमान पहले एक पेड़ से टकराया, फिर अजित के समय इलाके में विजिबिलिटी कम थी।
सम्बंधित ख़बरें
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
विमान रिपोर्ट में विमान और बारामती एयर ट्रैफिक हादसा जमीन पर गिरा और फिर क्रैश हो गया। हादसे कंट्रोल रूम के साथ सुबह 8:29:25 बजे से 8:46:13 बजे के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। आखिरी कुछ सेकंड में पायलट ने “ओशीट, ओशीट” मैसेज दिया। लेकिन उसे कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला।
इस बीच रोहित पवार ने रिपोर्ट के पेज नंबर 4 पर उल्लेखित “बारामती एयरफील्ड महाराष्ट्र राज्य के बारामती जिले में है” पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि इतनी बड़ी गलती पर इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने कितनी गंभीरता से रिपोर्ट तैयार की होगी। क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट इस रिपोर्ट के आधार पर कैसे जांच करेगा?
ये भी पढ़ें :- सीएम फडणवीस का कनाडाई शिष्टमंडल से महाराष्ट्र में निवेश का आग्रह, शिक्षा-तकनीक पर जोर
रिपोर्ट में जरूरी बातें
- हादसे से पहले, विमान एक पेड़ से टकराया, फिर जमीन पर क्रैश हो गया।
- हादसे के समय विजिबिलिटी कम थी।
- विमान और बारामती एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के बीच 8:29:25 से 8:46:13 तक कम्युनिकेशन था।
- आखिरी समय में पायलट ने “ओशिट, ओशिट” कहते हुए एक मैसेज दिया।
- आखिरी मैसेज पर कंट्रोल रूम से कोई जवाब मिलने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
