-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Baramati Plane Crash System Was Present On The Runway Experts Point Out A Major Deficiency
बारामती विमान हादसा: अगर रनवे पर ये सिस्टम होता तो बच सकती थीं जानें? एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी कमी
- Written By: सिमरन सिंह
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को हुए इस क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो

What is ILS system (Source. AI)
What is ILS system: महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को हुए इस क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे को लेकर एविएशन एक्सपर्ट्स के बयान सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अगर एयरपोर्ट रनवे पर एक खास तकनीक मौजूद होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।
ILS सिस्टम की कमी बनी बड़ा सवाल
एविएशन एक्सपर्ट और रिटायर्ड पायलट एहसान खालिद के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर Instrument Landing System (ILS) नहीं है। यही सिस्टम खराब या सीमित विजिबिलिटी में पायलट को सुरक्षित लैंडिंग में मदद करता है।
उन्होंने साफ कहा, “So, it is not the runway. (But) Yes, if the runway was equipped with ILS (instrument landing system) or other instrument systems that would guide the pilot properly during marginal visibility conditions, this (the crash) could have been avoided,” खालिद ने बताया कि रनवे छोटा जरूर है, लेकिन Learjet जैसे विमान के लिए पर्याप्त है और हादसा रनवे के बाहर हुआ, इसलिए रनवे को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Peru Plane Crash: पेरू में विमान हादसा! नाज्का में पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, 13 की लोगों की मौत
अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
कैसी थी हादसे के वक्त विजिबिलिटी?
रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के वक्त विजिबिलिटी “मार्जिनल” थी। यानी न तो पूरी तरह साफ और न ही इतनी खराब कि फ्लाइट को डायवर्ट किया जाए। खालिद के शब्दों में, “it was not something which we can call pure visual flight conditions to be like clear skies”.
पहली लैंडिंग फेल, दूसरी कोशिश में हादसा
एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार, विमान ने पहले लैंड करने की कोशिश की, लेकिन उसे बीच में ही रोककर “गो-अराउंड” किया गया। “It appears that the aircraft had made an approach to land and thereafter it had gone round,” हालांकि यह साफ नहीं है कि ऐसा खराब विजिबिलिटी, रनवे न दिखने या किसी तकनीकी कारण से हुआ।
पायलट की योग्यता पर कोई शक नहीं
हादसे के वक्त विमान उड़ा रहे सुमित कपूर के पास 15,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव था। खालिद ने उन्हें “gentle soul” बताया और कहा, “I am at a loss to say why it happened, and I would not like to conjecture anything on this,” उन्होंने यह भी कहा कि बिना जांच पूरी हुए किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा।
ये भी पढ़े: Toll Tax से राहत का फॉर्मूला, FASTag Annual Pass समझ लें, वरना नुकसान होगा
जांच में क्या-क्या होगा अहम?
इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है, इसलिए अब Cockpit Voice Recorder (CVR) और Flight Data Recorder (FDR) ही सबसे अहम सबूत होंगे। DGCA ने विमान से जुड़े सभी तकनीकी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।
एविएशन एक्सपर्ट संजय लाजर ने भी चेतावनी दी, “I just hope they sanitise that area and ensure that nobody tampers with or tries to pick some of the evidence that will be crucial in the AAIB (probe),” उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और ब्लैक बॉक्स डिकोड होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
जांच पूरी होने के बाद ही खुलेगा राज
फिलहाल Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिना ठोस सबूतों के किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा।
Baramati plane crash system was present on the runway experts point out a major deficiency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMEkadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Aug 06, 2026 | 07:35 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
Aug 06, 2026 | 07:33 AMटीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
Aug 06, 2026 | 07:30 AM1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
Aug 06, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














