Baramati Plane Crash अजित पवार के जाने से टूटा मन, छगन भुजबल बोले-निजी नुकसान
Ajit Pawar Death News: बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर NCP नेता छगन भुजबल ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे निजी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अपूरणीय क्षति बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
छगन भुजबल (सौ. सोशल मीडिया )
Chhagan Bhujbal On Ajit Pawar Death: राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की बारामती में हुए विमान हादसे में असमय मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती जा रहे थे। इस दुखद घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर छगन भुजबल ने अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, “दादा जैसे बहादुर और जिंदादिल नेता का यूं अचानक चला जाना पूरे महाराष्ट्र के लिए एक गहरा सदमा है। पर्सनली, मेरे लिए इससे उबर पाना बहुत मुश्किल होगा।”
‘सख्त एडमिनिस्ट्रेटर’ की पहचान
छगन भुजबल ने कहा कि अजित पवार को एक सख्त एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर जाना जाता था। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 11 बार महाराष्ट्र का बजट पेश किया, जिससे वे राज्य के दूसरे सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री बने। उनका फोकस हमेशा प्रशासनिक अनुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत वित्तीय योजना पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल
वीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?
क्या DD ही दादा थे? सुनेत्रा पवार पर 32 करोड़ के टैक्स केस का अंत, जानें क्या है पूरा मामला?
अजित पवार के विमान हादसे से पहले हुई थी अघोरी पूजा! अमोल मिटकरी के दावे में महाराष्ट्र में सियासी तूफान
महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान
पिंपरी-चिंचवड़ को सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर बनाने में अजित पवार की बड़ी भूमिका रही। बारामती, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में उन्होंने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई। भुजबल ने कहा, “सुबह 5 बजे से शुरू होने वाला यह तूफान महाराष्ट्र के विकास के लिए दिन-रात काम करता था।”
ज़मीन से जुड़े नेता
छगन भुजबल ने याद किया कि एनसीपी के गठन से पहले से ही उनका अजित पवार के साथ करीबी रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, “अजितदादा अपने विचारों से कभी समझौता नहीं करते थे। शरद पवार साहेब के नेतृत्व में उन्होंने लोकल पॉलिटिक्स से शुरुआत की और महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी।”
व्यक्तित्व के कई पहलू
सख्त छवि के बावजूद अजित पवार दिल के बेहद साफ और जिंदादिल इंसान थे। पत्रकारों से बातचीत में उनकी हल्की-फुल्की चुटकियां और गलती होने पर खुले दिल से माफी मांगने की आदत सभी को याद रहेगी।
ये भी पढ़ें :- “कसरत फिर शुरू करूंगा…” Ajit Pawar की वो आखिरी मुलाकात, जो याद बन गई
‘महाराष्ट्र आपको कभी नहीं भूलेगा’
छगन भुजबल ने कहा, “दादा ने मुझे और मेरे परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया, वह हमेशा याद रहेगा। पवार परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दादा, महाराष्ट्र आपको कभी नहीं भूलेगा।”
