अजित पवार को बच्चों ने दी भावुक श्रद्धांजलि, प्लेन क्रैश का वो खौफनाक मंजर देख भर आएंगी आंखें, देखें Video
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार को स्कूली बच्चों ने अनोखे और भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी। प्लेन क्रैश के दृश्य को जीवंत करते इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबको रुला दिया।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार क्रैश के दृश्य को मंच पर दोहराते बच्चे (सोर्स: सोशल मीडिया)
School Kids Tribute To Ajit Pawar Viral Video: 28 जनवरी 2026 की उस काली तारीख को महाराष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा, जब एक विमान हादसे में राज्य के दिग्गज नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद प्रदेश के कोने-कोने से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को भावुक कर दिया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर @sachya2002 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन लिखा कि “युवा दिलों की तरफ से एक खामोश श्रद्धांजलि, एक ऐसे जीवन के लिए जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा…अजीत दादा पवार। वैसे यह आइडिया किसका है?”
क्या है इस वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे एक प्रतीकात्मक दृश्य (Skit) के माध्यम से अजित पवार को याद करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने कागज और कार्डबोर्ड की मदद से एक विमान बनाया है और वे उस दर्दनाक प्लेन क्रैश के दृश्य को जीवंत कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे उस प्लेन में बैठे है जिन्होंने अजित पवार और अन्य लोगों का भेष धारण किया है। प्लेन आगे बढ़ता है और क्रैश हो जाता है। जिसके बाद बच्चे जमीन पर लेट जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
माता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
A silent tribute from young hearts to a life that will never be forgotten …Ajit Dada Pawar. 🌼🕊️ BTW whose idea is this? pic.twitter.com/UN3xUbyjp3 — Sachya (@sachya2002) March 11, 2026
सोशल मीडिया लोग कर रहे कमेंट
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह जंगल की आग की तरह फैल गया। एक तरफ लोग बच्चों की इस कोशिश की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर इस तरह के मार्मिक प्रदर्शन का विचार किसका था? सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह दृश्य दिल चीर देने वाला है। एक यूजर ने लिखा, “अजित दादा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, बच्चों ने जिस तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है।”
यह भी पढ़ें:- BMC का बड़ा एक्शन: मुंबई में 400+ प्रॉपर्टी जब्त, टैक्स नहीं भरा तो नीलामी की तैयारी; तुरंत चेक करें डिटेल
बारामती में हुआ था हादसा
बता दें कि 28 जनवरी 2026 को मुंबई से बारामती जा रहे अजित पवार का प्लेन बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे की जांच अभी जारी है।
