शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शिंदे को नहीं मिला न्योता; महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सीएम फडणवीस पहुंचे, लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को न्यौता न मिलने पर महायुति में रार बढ़ी।
- Written By: रूपम सिंह
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Airport Devendra Fadnavis: ठाणे एवं रायगढ़ जिले में महायुति के बीच ऑल वेल नहीं है। ठाणे एवं कोंकण स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद का चुनाव निर्विरोध हो जाने के बावजूद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवेशद्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को न्यौता नहीं मिलने को लेकर एक बार फिर शिवसेना-भाजपा का विवाद मुखर होकर सामने आया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री फडणवीस ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के प्रवेशद्वार पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची कांसे की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शिवसेना के पदाधिकारी नाराज
इसको लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भाजपा के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान हमने सुझाव दिया था कि स्वराज्य की राजधानी रायगढ़ जिले में बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवेशद्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति होनी चाहिए और उसी के अनुसार, सिर्फ आठ महीने में मूर्ति बनकर तैयार हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाली बढ़ाने की पहल, मेरी वसुंधरा 7.0 के तहत बेसा में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कर्ज और फसल नुकसान से बढ़ा संकट, भंडारा में 2025 में 44 किसानों ने की आत्महत्या
यात्री कम, माल ज्यादा नागपुर में ट्रैवल्स बसें बनीं चलती-फिरती ट्रांसपोर्ट सेवा; ओवरलोड से बढ़ा हादसों का खतरा
गड़चिरोली दौरे पर मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल का संदेश, ‘रेगुलेटरी नहीं, डेवलपमेंट मोड में करें काम’
नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळाला लोकनेते स्व. दि. बा. पाटील यांचेच नाव दिले जावे, यासाठी आम्ही आग्रही. नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लोकनेता स्व. दि. बा. पाटील इनका ही नाम दिया जाए, इसके लिए हम आग्रही। (नवी मुंबई | 6-6-2026)#Maharashtra #ChhatrapatiShivajiMaharaj… pic.twitter.com/vifxAo134e — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 6, 2026
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बैलेट पेपर के लिए चुनाव बहिष्कार के राज ठाकरे के फॉर्मूले को सुप्रिया सुले और उद्धव का समर्थन
इसके लिए उन्होंने अदानी एयरपोर्ट एवं सिडको का विशेष अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राज्याभिषेक दिवस एक ऐसा दिन है जब हिंदवी स्वराज्य को दुनिया भर में पहचान मिली। उन्होंने यह भी कहा कि इस पवित्र दिन पर महाराज की मूर्ति का अनावरण एक विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले देश-विदेश के यात्रियों को इस मूर्ति से प्रेरणा मिलेगी।
