Navi Mumbai Airport पर लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया अनावरण
Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छतपत्रि शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue At Navi Mumbai International Airport: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर प्रतिमा अनावरण के बाद फडणवीस ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने या यहां से जाने वाला हर यात्री महाराज की तस्वीर, प्रतिमा और स्मारक से प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त करेगा।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के सम्मानित प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट की कांस्य प्रतिमा लगाई गई है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर मंत्री गणेश नाईक और अदिति तटकरे, विधायक प्रशांत ठाकुर और महेश बाल्डी के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
रायगड जिले से है खास कनेक्शन
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को एक पवित्र अवसर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह हिंदवी स्वराज्य की दुनिया भर में स्वीकार्यता का प्रतीक है। सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्होंने इस एयरपोर्ट पर प्रतिमा लगाने का सुझाव दिया था क्योंकि यह रायगड जिले में है, जहां स्वराज्य की राजधानी रायगड किला है।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, भतीजे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज
‘पैसों से नहीं प्यार से जीती जाती है जनता’; सुप्रिया सुले के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर सीएम फडणवीस का पलटवार
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर्स को बिजनेस के लिए मिलेगी 2 लाख तक की मदद, जानें कैसे उठाएं फायदा
‘राम भरोसे मत रहिए’, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी, ठेकेदारों-अधिकारियों पर फूटा सीएम फडणवीस का गुस्सा
यशोवान् कीर्तिमान् सामर्थ्यवान् वरद:|
पुण्यवान् नीतिवान् जनताजानन् राजा || 🚩 🔸Unveiling of the statue of the Greatest King Chhatrapati Shivaji Maharaj at Navi Mumbai International Airport at the hands of CM Devendra Fadnavis.
Minister Ganesh Naik, Minister Aditi Tatkare, MLA… pic.twitter.com/Z6ulmSvmUz — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 6, 2026
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस बात पर खुशी जताते हुए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक मात्र 8 महीने के अंदर बनकर तैयार हो गया। CM ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और सिडको को बधाई दी।
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis unveils a 20-foot-tall bronze bust of Chhatrapati Shivaji Maharaj at Navi Mumbai International Airport T1. pic.twitter.com/vOtIDVJmmO — ANI (@ANI) June 6, 2026
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण पर क्या बोले सीएम?
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत किसान नेता डी.बी. पाटिल के नाम पर रखने की लंबे समय से चल रही मांग पर भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति साफ की। CM ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इस नामकरण से जुड़ी सभी जरूरी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के साथ सक्रियता से आगे बढ़ा रही है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।
