-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- After Corona Bmc Hospitals Will Be Equipped Hospitals Will Get Jumbo Beds And Ventilators
कोरोना के बाद BMC अस्पताल होंगे सुसज्ज, अस्पतालों को मिलेंगे जंबो के बेड्स और वेंटिलेटर
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
-सूरज पांडे
मुंबई: कोविड महामारी (Covid Pandemic) से निपटने के लिए बीएमसी (BMC) ने जंबो कोविड केंद्र (Jumbo Covid Center)स्थापित किए। इन केंद्रों में बेड्स (Beds), वेंटिलेटर (Ventilators), एक्स रे मशीन (X Ray Machines) जैसे अनेक अतिआवश्यक मेडिकल उपकरण भी खरीदे जिसके चलते लाखों लोगों की जान भी बचाई गई, अब यही मेडिकल उपकरणों का उपयोग कर जल्द बीएमसी के उपनगरीय अस्पताल (BMC Hospitals) और 4 प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मरीज के उपचार के लिए किया जाएगा।
कोरोना महामारी ने जब गत वर्ष रफ्तार पकड़ी तो अस्पतालों में बेड्स की कमी खलने लगी। ऐसे बीएमसी ने युद्ध स्तर पर वर्ली, बीकेसी, गोरेगांव, मुलुंड, दहिसर में जंबो कोविड केयर केंद्र स्थापित किए। इन कोविड केंद्रों में हजारों मरीजों का उपचार कर उनकी इस जानलेवा बीमारी से बचाया गया। कुछ केंद्र तीसरी लहर से निपटने के लिए भी बनाए गए मुंबई में फिलहाल कुल 11 जंबो कोविड केंद्र मरीजों के लिए रेडी है, लेकिन कोविड अब कमजोर हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद! संजय राउत का बड़ा दावा
ताकि नॉन कोविड मरीजों का उपचार हो
मुंबई में रोजाना 500 से कम मरीज मिल रहे हैं, जिसमें से 25 फीसदी को ही अस्पताल में एडमिट होने की आवश्यकता होती है। ऐसे में बीएमसी कुछ केंद्रों को दिसंबर के बाद बंद करने पर विचार कर रही है। यदि केंद्र बंद होते हैं तो उस केंद्र के बेड्स, वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल उपकरण बीएमसी के उपनगरीय अस्पतालों को और प्रमुख अस्पतालों को दिया जाएगा ताकि उससे नॉन कोविड मरीजों का उपचार हो। अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि बीएमसी के 2 से 3 अस्पताल 2022 तैयार हो जाएंगे ऐसे में हम जंबो कोविड केंद्रों के मेडिकल उपकरण और बेड्स वहां शिफ्ट करेंगे।
10 हजार बेड्स, 400 वेंटिलेटर
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कुल 11 जंबो कोविड केंद्रों में लगभग 10000 बेड्स उपलब्ध हैं, इसके अलावा 400 वेंटिलेटर, 40 डायलिसिस मशीन और 50 एक्स रे मशीन उपलब्ध है। यह एक बड़ी संख्या है और कोविड के बाद इसे नॉन कोविड मरीजों के उपचार के लिए उपयोग करेंगे। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को भी उपनगरीय अस्पतालों में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।
उपकरण के साथ एक्सपर्ट्स की भी जरूरत
बीएमसी के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह बहुत अच्छा निर्णय है, लेकिन उपकरणों के साथ-साथ एक्सपर्ट्स और मनुष्यबल की भी जरूरत रहेगी। बीएमसी को उस पर भी ध्यान देना होगा।
[blockquote content=”हमने अब तक 15,000 से अधिक मरीजों का उपचार किया है। फिलहाल केंद्र में 30 मरीज हैं। यदि कोविड कंट्रोल में रहता है तो कुछ केंद्रों को बंद करने पर प्रशासन विचार कर रहा है। यदि जंबो में पड़े उपकरणों को उपनगरीय अस्पतालों को दिया जाता है तो मरीजों के उपचार के लिए मददगार होगा और उन्हें प्रमुख अस्पताल जैसे सायन, केईएम , नायर और कूपर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन अस्पतालों से भी मरीजों का भार कुछ हद्द तक कम होगा। ” pic=”” name=”-डॉ. प्रदीप आंग्रे, प्रमुख, मुलुंड जंबो कोविड केंद्र”]
[blockquote content=”मुंबई में काफी कम कोविड केसेस मिल रहे हैं, इनमें से भी 25 फीसदी मरीजों को अस्पताल की आवश्यकता पड़ती है। फिलहाल हमारे जंबो कोविड केंद्र खाली पड़े हैं। दिसंबर तक कोविड के मामलों में वृद्धि नहीं होती है तो कुछ केंद्र को बंद कर वहां उपलब्ध मेडिकल उपकरणों को अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ” pic=”” name=”-सुरेश काकानी, अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त”]
After corona bmc hospitals will be equipped hospitals will get jumbo beds and ventilators
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
Jun 27, 2026 | 05:38 PMआगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
Jun 27, 2026 | 05:36 PMइंदौर: NDPS मामले में लखन गुप्ता का पलटवार, तीन IPS अधिकारियों समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jun 27, 2026 | 05:35 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
Jun 27, 2026 | 05:33 PMहुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
Jun 27, 2026 | 05:28 PMइंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Jun 27, 2026 | 05:24 PMकृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














