Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 साल बाद मुंबई में बड़े पैमाने पर पेड़ों की गणना, शहर की हरियाली और भविष्य की योजना होगी तय

Mumbai News: BMC सात साल बाद शहर के पेड़ों और हरित क्षेत्रों का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है। यह सर्वे शहर की हरियाली बचाने और भविष्य की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 29, 2025 | 08:11 AM

बीएमसी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Green Survey 2025: बीएमसी ने शहर के हरित क्षेत्रों का विस्तृत मूल्यांकन कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उद्यान विभाग ने इस कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस मूल्यांकन में पहली बार मुंबई के पेड़ों की जनगणना (ट्री सेंसेस) भी शामिल होगी।

शहर में पेड़ों की गणना आम तौर पर हर पांच साल में होती है, लेकिन पिछली गणना 2018 में हुई थी। सात साल बाद होने वाला यह नया सर्वे शहर में बची हरियाली की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा और तेजी से बढ़ रहे शहरी विकास के प्रभाव को समझने में मदद करेगा।

मुंबई का कुल क्षेत्रफल 476.24 वर्ग किलोमीटर है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस क्षेत्र में कितने हिस्से में हरियाली बची है। वर्षों से निर्माण और अवसंरचना परियोजनाओं के लिए कई पेड़ काटे गए हैं। पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है कि शहर तेजी से कंक्रीट के जंगल में बदल रहा है और प्राकृतिक हरियाली घट रही है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई में BMC का नाला सफाई अभियान शुरू किया, शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का प्रयास

इस मूल्यांकन से मनपा को न केवल मौजूदा हरित क्षेत्रों की सही स्थिति का पता चलेगा बल्कि भविष्य की शहरी योजना और हरित नीतियों के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें अक्सर शहर के हरित क्षेत्रों के आंकड़े मांगती हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों में कोई व्यापक और सटीक डेटा उपलब्ध नहीं था।

मनपा का उद्देश्य इस सर्वे के माध्यम से न केवल पेड़ों की संख्या और उनकी स्थिति को समझना है बल्कि यह भी जानना है कि कौन-से इलाके में हरियाली को बचाना और बढ़ाना सबसे आवश्यक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम शहर के पर्यावरण और नागरिकों की गुणवत्ता जीवन दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सर्वे नगरवासियों, योजनाकारों और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए एक नई दिशा तय करेगा। शहर की हरियाली की सुरक्षा के लिए यह कदम समय की मांग है।

After 7 years mumbai massive tree count will determine the city greenery and future plans

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 08:11 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Pimpri Chinchwad को मिलेगा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल, खर्च होंगे 340 करोड़ रुपये

2

IMD का अलर्ट: Pune में घाटी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा

3

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल की नसीहत स्वीकार करेगी संघ? बोले- प्रतिमा के समक्ष सम्मान काफी नहीं

4

Pune-Nashik Highway पर 15 किमी लंबा जाम, यात्रियों की रात कटी गाड़ियों में!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.