Ladki Bahin Yojana Eligibility (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहिण’ योजना में पात्रता (एलिजिबिलिटी) की जांच के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के योजना से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 1 करोड़ 5 लाख महिलाएं तय मानकों के आधार पर पात्र नहीं पाई गई हैं। माना जा रहा है कि आगे की जांच के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में केवल 1.48 करोड़ लाभार्थियों के लिए 26,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यानी पिछले साल की तुलना में इस वर्ष योजना के बजट में करीब 19 हजार करोड़ रुपये की कमी की गई है। शुरुआत में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कम दस्तावेजों के आधार पर आवेदन किया था और उन्हें कुछ महीनों तक योजना का लाभ भी मिला। हालांकि दिसंबर 2024 से पात्रता का विस्तृत सत्यापन (डिटेल्ड वेरिफिकेशन) शुरू किया गया था।
ये भी पढ़े: मुंबई, ठाणे और पालघर में लू का कहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें ये गाइडलाइन
इस योजना में परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है। अब परिवार की वास्तविक आय की जांच e-KYC प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई महिलाओं ने कार्रवाई के डर से अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है।
सरकार ने e-KYC कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। 1 अप्रैल से केवल उन्हीं महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे, जो योजना के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती होंगी।