Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या बीसीसीआई को जरा भी शर्म नहीं आती? पाकिस्तान से क्रिकेट मैच पर भड़के आदित्य ठाकरे

Aditya Thackeray: आदित्य ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर BCCI की आलोचना की, कहा—पहलगाम हमले के बाद भी मैच क्यों? नितेश राणे ने पलटवार कर शिवसेना-यूबीटी की नीयत पर सवाल उठाए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 13, 2025 | 07:49 PM

आदित्य ठाकरे (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला है, लेकिन उससे पहले देश की राजनीति उबाल पर है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई की नीति पर सवाल उठाए हैं।

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पहलगाम में हुए कायराना हमले को 6 महीने भी पूरे नहीं हुए। किसी को नहीं पता कि आतंकवादी कैसे घुसे। उसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। रक्षा मंत्री ने अचानक हुए युद्धविराम के बाद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ है।”

बीसीसीआई पाकिस्तान से खेलने के लिए बेताब

ठाकरे ने आगे कहा, “पाकिस्तान ने भारत में एशिया कप हॉकी का बहिष्कार किया। यह भी एक बहुपक्षीय टूर्नामेंट था, लेकिन बीसीसीआई पाकिस्तान से खेलने के लिए बेताब है। क्या बीसीसीआई इतना मजबूत है कि वह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की अवज्ञा कर सके?” ठाकरे ने क्रिकेट बोर्ड से पूछा, “क्या बीसीसीआई को जरा भी शर्म नहीं आती? पहलगाम में मारे गए लोगों या हमारे सशस्त्र बलों के लिए कोई भावना नहीं है?

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान दोहरा रहा अपना काला इतिहास, भारत के खिलाफ कब-कब किया मैच का बॉयकॉट, जानें PAK को कितना होगा नुकसान

U19 World Cup: पहले सेमीफाइनल से बाहर, फिर भारत से जीता हुआ मैच हारा पाकिस्तान, इसे कहते हैं ‘गजब बेइज्जती’!

U-19 में मिली हार की बौखलाहट? पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, ICC और BCCI पर क्या असर पड़ेगा?

IND vs PAK: क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब फैसला, T20 World Cup में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

भाजपा ने अपनी विचारधारा बदल ली

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा, “दुखद है कि भाजपा ने अपनी विचारधारा बदल ली है, लेकिन यह भी सच है कि वही भाजपा बिहार चुनावों में हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम का इस्तेमाल करेगी। वे ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक जिक्र तो करेंगे, लेकिन मैच रद्द नहीं करेंगे।”

हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच पर विपक्ष के हमलों का महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने जवाब दिया है। उन्होंने शिवसेना-यूबीटी से सवाल करते हुए कहा, “क्या उद्धव ठाकरे को भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार है? जब उद्धव ठाकरे मुंबई और महाराष्ट्र से सांसद चुने गए थे तो उनकी विजय रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे थे, हरे झंडे लहराए गए थे, हरा गुलाल उड़ाया गया था और नारे लगाए गए थे। उस समय, उनके मन में पाकिस्तान के प्रति कोई गुस्सा नहीं था, लेकिन अब अचानक वे भारत के लिए प्यार से भर गए हैं?”

यह भी पढ़ें- गडकरी के गृहनगर में NHAI का बड़ा कांड! घर की बालकनी से निकाल दिया फ्लाईओवर, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

राणे ने आगे कहा, “ये भारत-पाक मैच की बात करते हैं। जिहादी हृदय सम्राट जैसे देशभक्तों की कोई जरूरत नहीं है।” आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए नितेश राणे ने कहा, “आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर भारत-पाकिस्तान मैच छुपकर देखेंगे।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Aditya thackeray slams bcci over india pakistan match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 07:49 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • IND vs PAK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.