- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Maharashtra Fancy Vip Vehicle Number Fees Hike
अब गाड़ियों के लिए पसंदीदा नंबर लेना पड़ेगा महंगा, महाराष्ट्र सरकार बढ़ाया शुल्क
Maharashtra News: परिवहन विभाग ने वाहनों के 'लक्की नंबर' शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी की। अब फैंसी नंबर पाने के लिए लाखों रुपये चुकाने होंगे। बढ़ती मांग और स्पर्धा से आम खरीदारों की मुश्किलें बढ़ीं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Fancy Number Plate Rate in Maharashtra: नई वाहन खरीदी करने के बाद वाहन के लिए वीआईपी नंबर प्राप्त करने के लिए अनेक लोग प्रयास करते है। लेकिन अब ‘लक्की नंबर’ कार का नंबर का शुल्क महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने बढ़ाया है। जिससे लक्की नंबर के लिए अब लाखों रुपयों का शुल्क देना पड़ेगा।
वाहन के लिए पसंदीदा क्रमांक (फैंसी नंबर) पाने का खर्च यह नंबर के लोकप्रियता अनुसार बदलता रहता है और वह महंगा भी होता है। क्योंकि वह क्रमांक पाने के लिए बड़ी स्पर्धा होती है। कुछ क्रमांक काफी लोकप्रिय होते है। जिससे उसके लिए अधिक बोली लगाई जाती है और उसकी कीमत भी बढ़ती है। पसंदीदा क्रमांक के लिए अधिक स्पर्धा होने से वह प्राप्त करना मुश्किल होकर और उसके अधिक पैसे देने पड़ते है।
परिवहन विभाग ने 16 तरह के लोकप्रिय नंबर के लिए नया शुल्क लगाया है। चौपहिया वाहन के लिए 70 हजार रुपयों से लेकर 1 लाख, तो दोपहिया के लिए 15 हजार से लेकर 25 हजार रुपयों तक शुल्क है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या ४ साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं?, नसरापुर कांड पर विजय वडेट्टीवार का फडणवीस पर सीधा हमला
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, भोर में जनाक्रोश का सैलाब, रोहित पवार ने की फांसी और शक्ति कानून की मांग
‘मासूम से दरिंदगी करने वाले हत्यारे को मिलेगी फांसी’, CM फडणवीस का ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
वीआईपी नंबर में लोकप्रिय 0001 नंबर का शुल्क अब 5 लाख रुपये है। इससे पहले इस नंबर का शुल्क 3 लाख रुपये था। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए यह फीस अब 50 हजार रुपयों से लाख रुपयों तक हुई है। लक्की नंबर के लिए शुल्क में हुए भारी वृध्दि से अब पसंदीदा नंबर लेना महंगा पड़ेगा।
फैंसी नंबर से 8 माह में लाखों की कमाई
गड़चिरोली जिले में फैंसी नंबर के लिए वाहन चालकों में काफी उत्साह दिखाई देता है। इन वाहन नंबर आरटीओ विभाग की भी अच्छी कमाई होती है। पिछले 8 माह की अवधि में परिवहन विभाग ने लाखों रुपयों की कमाई की है। प्रति वर्ष फैंसी नंबर के माध्यम से 15 से 18 लाख रुपयों की कमाई होती है।
यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी
अन्य दर में भी वृध्दि
व्यवसायी, कर्मचारी आदि द्वारा फैंसी नंबर को अधिक पंसद किया जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने लोकप्रिय नंबर समेत अन्य 49 क्रमांक का भी शुल्क बढ़ाया है। इससे पहले यह शुल्क 50 हजार रुपये था। लेकिन अब वह शुल्क 70 हजार रुपये किया गया है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए शुल्क 20 हजार से 50 हजार रुपये किया गया। अन्य लोकप्रिय नंबर का भी शुल्क बढ़ाया गया है।
ऐसे बढ़ा शुल्क
राज्य सरकार ने प्रत्येक रजिस्ट्रेशन सीरीज के 240 वीआईपी क्रमांक के लिए चौपहिया और अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए शुल्क डेढ़ लाख रुपयों से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किये गये है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए शुल्क 20 हजार से 50 हजार रुपये किया गया है। अन्य लोकप्रिय नंबर का भी शुल्क बढ़ाया गया है।
Maharashtra fancy vip vehicle number fees hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ४ साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं?, नसरापुर कांड पर विजय वडेट्टीवार का फडणवीस पर सीधा हमला
May 02, 2026 | 05:04 PMजबलपुर क्रूज हादसा: हादसे के तकरीबन 48 घंटे बाद भी जारी रेस्कयू ऑपरेशन, अब तक 9 शव बरामद; जानें क्या है अपडेट
May 02, 2026 | 05:03 PMअमेरिका की दिग्गज ‘स्पिरिट एयरलाइंस’ डूबी: शनिवार से सभी उड़ानें बंद, ट्रंप प्रशासन के साथ डील हुई फेल
May 02, 2026 | 04:56 PMखेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
May 02, 2026 | 04:52 PMयोगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
May 02, 2026 | 04:50 PMविहारों में गूंजा बुद्ध वंदना का स्वर, अकोला में धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा
May 02, 2026 | 04:47 PMअब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
May 02, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













