- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Action Should Be Taken Against The Tanker Mafia Of Mumbai Ashish Shelar Wrote A Letter To The Bmc Commissioner
मुंबई के टैंकर माफियाओं पर हो कार्रवाई, आशीष शेलार ने BMC कमिश्नर को लिखा पत्र
- Written By: अखिलेश मिश्रा

मुंबई: बीएमसी प्रशासन (BMC Administration) मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) क्षेत्र में हर रोज 3800 मिलियन लीटर पानी आपूर्ति का दावा करता है, इसके बावजूद बहुत से इलाकों टैंकर माफिया (Tanker Mafia) सक्रिय हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) की मानें तो मुंबई (Mumbai) में टैंकर (Tanker) से पानी पहुंचाने का कारोबार 3000 करोड़ रुपए से ऊपर है। टैंकरों के जरिए बड़े पैमाने पर पानी चोरी की जाती है। शेलार ने टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए समुद्र के पानी को मीठा करने की 18,000 करोड़ रुपए की परियोजना पर सवाल उठाया है।
केंद्रीय भूजल विभाग की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई शहर में 19,000 से अधिक पानी के कुएं हैं, जिनमें से 12,500 बोरवेल हैं। मुंबई महानगरपालिका ने 251 पानी के स्रोतों को नोटिस जारी किया है, जिनमें से 216 अवैध पानी के कुएं हैं। इनमें से एक ही कुएं से 80 करोड़ रुपए का पानी चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
मुंबईत विहिरी, बोअरवेलमधून अनधिकृतपणे बेसुमार पाण्याचा उपसा करुन फोफावलेल्या टँकर माफियांवर कारवाई करा अशी मागणी पालिका आयुक्तांना पत्रलिहून केली आहे. pic.twitter.com/AUWtzQKhek — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) January 6, 2022
जांच के लिए एसआईटी नियुक्त हो
भाजपा नेता आशीष शेलार ने महानगरपालिका कमिश्नर इकबाल सिंह चहल और भूजल सर्वेक्षण व विकास यंत्रणा आयुक्त सी.डी. जोशी को पत्र लिख कर मुंबई सहित एमएमआर में पानी की चोरी और भूजल के अत्यधिक दोहन सहित अन्य मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी नियुक्त करने की भी मांग की है। शेलार ने कहा है कि मुंबई में अवैध और अनियंत्रित पानी की चोरी की जांच की जाए और उन पर जुर्माना लगाकर इसे रोका जाए। मुंबई के मौजूदा भूजल संसाधनों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए, वैज्ञानिक अध्ययन के माध्यम से जल उपयोग नीति का निर्धारण करना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
बायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत
मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा अभियान, 32 लाख घरों की जांच कर नष्ट किए मच्छरों के ठिकाने
क्या इमरान हाशमी बनेंगे अशोक खरात? नासिक ढोंगी बाबा पर बन रही फिल्म में निभाएंगे लीड रोल!
पानी चोरी और लिकेज रोक कर कर सकते हैं जरुरत पूरा
भाजपा नेता शेलार ने कहा कि एक तरफ महानगरपालिका प्रशासन गारगाई जैसी परियोजना को अधिक खर्चीला बताकर रद्द कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। पानी चोरी और लिकेज रोक कर ही मुंबई वासियों के पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
Action should be taken against the tanker mafia of mumbai ashish shelar wrote a letter to the bmc commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
May 30, 2026 | 10:25 AMOdisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
May 30, 2026 | 10:25 AMVirginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
May 30, 2026 | 10:25 AMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
May 30, 2026 | 10:25 AMYeh Rishta Kya Kahlata Hai: अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़, सुनाई देगी मायरा के थप्पड़ की गूंज
May 30, 2026 | 10:25 AMMP Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 30, 2026 | 10:24 AMगडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
May 30, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














