Vidarbha Weather: विदर्भ में कड़ाके की ठंड! नागपुर में सीजन का ‘सबसे कूल-डे’, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather News: नागपुर में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। चार साल का रिकॉर्ड टूटने और ठिठुराने वाली हवाओं के बीच लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जानिए विदर्भ के अन्य शहरों का हाल और मौसम का अगला पूर्वानुमान।
- Written By: प्रिया जैस
विदर्भ में शीतलहर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Winter: नागपुर सिटी बीते दो दिनों से शीतलहर की चपेट में आ गई है। सुबह व रात ठिठुराने वाली हवाएं नागरिकों को घर के भीतर दुबके रहने को मजबूर कर रही है। धूप में ही राहत महसूस हो रही है। रात ही नहीं बल्कि दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट आती जा रही है। मंगलवार को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 5 डिग्री कम रहा।
चौबीस घंटों में शीतलहर ने सिटी के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट लाई है। सोमवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 13.6 डिसे दर्ज किया गया था। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 27.8 डिसे दर्ज किया गया।
बताते चलें कि 29 जनवरी 2022 को नागपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिसे दर्ज किया गया था। चार वर्ष बाद 6 जनवरी को भी 7.6 डिसे तक पारा उतर आया। शीतलहर से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। फुटपाथ पर अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते भी नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी तो यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों को दी चेतावनी
Maharashtra Weather: मानसून का रौद्र रूप! आज कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
नागपुर को चमकाने की मुहिम, 21 जून तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, खुद मैदान में उतरीं महापौर
Explainer: क्या है सुपर अल नीनो? जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम मोदी को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक
12 तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 12 जनवरी तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिसे तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिसे के आसपास बना रहने की संभावना है।
जिस तरह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है उससे ठंड के अपने पुराने रिकार्ड तोड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। बताते चलें कि वर्ष 2016 में 23 जनवरी को सिटी का न्यूनतम तापमान 5.1 डिसे दर्ज किया गया था। उसके बाद 2019 में 4.6, 2020 में 5.7 डिसे तक पारा उतरा था।
दिसंबर का 6 दिन रहा कूल
बीते महीने दिसंबर 2025 में सिटी का 6 दिन सर्वाधिक कूल दर्ज हुआ था। इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 से 8.5 डिसे तक ही दर्ज हुआ। 10 दिसंबर को 8.0 डिसे, 11 को 8.1 डिसे, 21 दिसंबर को 8.2 डिसे तक पारा उतरा था। वहीं 7, 19 और 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे दर्ज किया गया था। उसके बाद 6 जनवरी को 7.6 डिसे पर न्यूनतम तापमान आ गया।
यह भी पढ़ें – Weather Alert: राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, कहां कब तक रहेगा ठंड का प्रकोप?
विदर्भ में सर्वाधिक कूल गोंदिया
| जिला | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|
| अकोला | 12.5 |
| अमरावती | 9.2 |
| गोंदिया | 7.0 |
| भंडारा | 10.0 |
| बुलढाना | 15.0 |
| ब्रम्हपुरी | 9.6 |
| चंद्रपुर | 12.5 |
| गडचिरोली | 11.2 |
| वर्धा | 8.4 |
| वाशिम | 11.8 |
| यवतमाल | 15.0 |
बीते 10 वर्षों के सर्वाधिक कूल-डे (जनवरी)
| वर्ष | दिनांक | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 2016 | 23 | 5.1 |
| 2017 | 13 | 7.2 |
| 2018 | 27 | 8.0 |
| 2019 | 30 | 4.6 |
| 2020 | 11 | 5.7 |
| 2021 | 31 | 10.3 |
| 2022 | 29 | 7.6 |
| 2023 | 8 | 8.0 |
| 2024 | 25 | 8.7 |
| 2025 | 9 | 8.2 |
